Home Astrology Aaj Ka Mesh Rashifal: व्यापार में फायदा, रिश्तों में प्यार, दिवाली पर...

Aaj Ka Mesh Rashifal: व्यापार में फायदा, रिश्तों में प्यार, दिवाली पर मेष राशि के जातक इन बातों का रखें ध्यान

0
6


Last Updated:

Aaj ka Mesh Rashifal 20 October 2025, Aries Horoscope Today: मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति बताती है कि व्यापार में लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक फैसलों में सतर्कता जरूरी है. रिश्तों में मधुरता और खुशियों के योग बन रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, खान-पान पर ध्यान और थोड़ा संयम दिन को और बेहतर बना सकता है. शुभ रंग सफेद और क्रीमी तथा भाग्यांक 8 रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 October 2025 (आज मेष राशिफल): मेष राशि के जातकों का आज 20 अक्टूबर का दिन मिला-जुला रहेगा. व्यवसाय में फायदा हो सकता है, वहीं रिश्तों में प्यार बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है ताकि कोई परेशानी न हो.

ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि दिवाली के दिन मेष राशि पर शनि और केतु का प्रभाव रहेगा. आज का दिन व्यवसाय के लिए ठीक-ठाक रहेगा. कुछ लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है. आज निवेश करने या जल्दबाजी में आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए. किसी को पैसे उधार देना नुकसानदायक हो सकता है.

मेष राशि का लव लाइफ राशिफल
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज का दिन रिश्तों के लिए अनुकूल रहेगा. बेटे या परिवार से कोई खुशी भरी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. हालांकि, गुस्से और आवेग पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना रिश्तों में तनाव भी बढ़ सकता है. भरोसा बनाए रखना ही रिश्तों की मजबूती की कुंजी होगी.

मेष राशिवालों का स्वास्थ्य रहेगा सामान्य, खान-पान पर ध्यान दें
आज स्वास्थ्य अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा. कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या के आसार नहीं हैं. फिर भी, पेट से संबंधित परेशानी से बचने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें. सुबह योग और प्राणायाम करने से दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. थोड़ा पैदल चलना भी फायदेमंद रहेगा.

शुभ रंग और अंक
शुभ अंक: 2
भाग्यांक: 8
शुभ रंग: सफेद और क्रीमी

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दिवाली के दिन किसी अंधे व्यक्ति को भोजन कराना बहुत शुभ रहेगा. इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक समस्याओं में भी कमी आएगी. इन उपायों से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

व्यापार में फायदा.., दिवाली पर मेष राशि के जातक इन बातों का रखें ध्यान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-20-october-2025-aries-rashi-in-hindi-love-career-business-future-predictions-local18-9756591.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here