Last Updated:
Aaj ka Mithun Rashifal 19 November 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, वहीं प्रेम और दांपत्य जीवन में छोटे-छोटे उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं. जानिए आज आपको किन चीजों में संभलना ज्यादा जरूरी है.
Aaj Ka Gemini Rashifal 19 November 2025: आज 19 नवंबर बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ अच्छे और नकारात्मक प्रभाव लेकर आया है. आज आपको अपनी वाणी पर भी विराम रखने की जरूरत है. ग्रहों की चाल के अनुसार कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि या डील आदि करने से पहले सतर्कता रखना की जरूरत है. वहीं वाद विवाद से आज आपका कार्यक्षेत्र बाधित भी रहने वाला है. प्रेमी के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर नोक झोंक हो सकती है तो वहीं दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. चलिए विस्तार से जानते हैं मिथुन राशि के जातकों का राशिफल…
आज मिथुन राशि की लव लाइफ
ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आपका दांपत्य जीवन सामान्य रहने वाला है, लेकिन मौसमी बीमारी के चलते बुखार, सर्दी जुकाम आदि से परेशान रहना पड़ सकता है. ऐसे में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. साथ ही आज पारिवारिक समस्याओं को लेकर चल रही समस्याओं का समाधान भी होगा. प्रेम संबंधों में आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. आज किसी तीसरे व्यक्ति या मित्र के कारण प्रेमी/प्रेमिका के साथ विवाद हो सकता है. पुरानी छोटी-मोटी बातों को लेकर गलतफहमियां या तनाव भी हो सकता है. कोशिश करें कि आज शांत मन और सावधानी पूर्वक अपने प्रेमी की बात सुने. अपनी वाणी में मधुरता लाएं जिससे आपके प्रेम संबंध अच्छे बन रहे हैं.
आज मिथुन वालों का करियर राशिफल
करियर में आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा. जो छात्र किसी प्रतियोगिता या अपने एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज समस्याओं के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखनी होगी. घर के आसपास या घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से आपकी पढ़ाई में व्यवधान बने रहेंगे. सुबह 7:00 बजे से पहले आप जितना भी अपनी पढ़ाई को समय देंगे उतना आपको लाभ मिलेगा. नौकरी की तैयारी या तलाश कर रहे जातकों को आज कोई खास सफलता नहीं मिलेगी लेकिन आज आप नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक का समय अच्छा रहेगा.
आज मिथुन राशि का व्यावसायिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके अनुकूल रहे इसके लिए आपको विशेष सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी. कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील करते वक्त कागजों पर ध्यान दें. आज आपके साथ फ्रॉड आदि होने से आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं. यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट लगाने की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपको रुकना होगा. कारोबारी या दुकान आदि चलाने वाले जातकों को आज कोई बड़ा फैसला नहीं लेना है बल्कि सावधानी पूर्वक आज का दिन व्यतीत करें. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें भी आज काफी सावधानी पूर्वक अपना दिन बिताना होगा. सहकर्मी या सीनियर के साथ अनावश्यक रूप से विवाद होने के प्रबल योग हैं. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन समस्याएं लेकर आया है लेकिन आपकी सतर्कता के कारण सब सामान्य रहेगा.
शुभ अंक और रंग: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए 5 नंबर और हल्का हरा रंग शुभ रहने वाला है.
आज का उपाय: मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह के इष्ट देव भगवान गणेश है. आज 19 नवंबर बुधवार के दिन गणेश भगवान को दूर्वा, मिष्ठान आदि अर्पित करें, साथ ही उनके 12 नाम वाले मंत्र का 21 बार जाप करें. ऐसा करने से अनचाही समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-19-november-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-career-business-future-prediction-local18-9867771.html

















