Thursday, February 26, 2026
23.7 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Aaj Ka Mithun Rashifal: आर्थिक हानि का बन रहा योग, मिथुन राशि वालों को आज रहना होगा सावधान! जानें पूरा राशिफल – Uttarakhand News


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 23 September 2025: आज कोई मित्र, रिश्तेदार या आपका भरोसे वाला व्यक्ति आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को भी आज विशेष ध्यान रखना होगा. ऑफिस में आज कोई आपसे उधार पैसे मांग सकता है लेकिन आपके द्वारा उधार देने पर आर्थिक हानि के योग बने हुए हैं.

ओम प्रयास /हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में मिथुन राशि का तीसरा स्थान है जिसके स्वामी बुध ग्रह और ईष्ट देव भगवान गणेश है. आज 23 सितंबर मंगलवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन संघर्ष भरा रहने वाला है. आज मित्र, रिश्तेदार या सगे संबंधी से आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. करियर में आज मिले-जुले प्रभाव मिलेंगे और काफी मेहनत, संघर्ष के बाद नौकरी मिलने की उम्मीद जागेगी. छात्रों के लिए आज का दिन व्यवधान लेकर आया है. छात्रों को आज मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी. कार्य क्षेत्र में आज मित्र, सगे संबंधियों, रिश्तेदार आदि से सतर्क रहने की जरूरत है.

लव राशिफल

उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. प्रेमी प्रेमिका के साथ चल रहे मनमुटाव आज खत्म होंगे. आज प्रेमी से अपने दिल की बात कहने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. आज परिजनों से भी अपने प्रेम संबंधों के बारे में बात करना अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन संघर्ष भरा रहने वाला है. जीवनसाथी को मनाने या वैवाहिक संबंधों को सामान्य करने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा. मित्र, रिश्तेदार, सगे संबंधी या जानकार से आज आपको दूरी बनाकर रखनी होगी. कब कौन कहां धोखा दे इसका आपको मालूम नहीं होगा. कोशिश करें की कोई डील करते वक्त या उधार पैसे देते हुए विशेष सावधानी रखें.

करियर राशिफल

वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज काफी संघर्ष और मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद भी कोई खास परिणाम आज नहीं मिलेगा. आने वाले कल में आपको किसी अच्छी नौकरी के लिए शुभ सूचना मिल सकती है. छात्रों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. दिन भर पढ़ाई में समस्याएं बनी रहेगी लेकिन एकाग्र मन से एकांत में बैठकर सुबह के समय महज 2 घंटे की पढ़ाई करने पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत और संघर्ष लेकर आया है.
व्यावसायिक राशिफल

वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन संघर्ष और सतर्कता लेकर आया है. कार्य क्षेत्र को लेकर आज आपको विशेष सावधानियां और सतर्कता बरतनी होगी. आज कोई मित्र, रिश्तेदार या आपका भरोसे वाला व्यक्ति आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकता है. आज किसी को पैसे उधार ना दे और ना ही कार्य क्षेत्र संबंधित डील की जिम्मेदारी किसी दूसरे सहयोगी को दें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक हानि के साथ विवाद भी हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को भी आज विशेष ध्यान रखना होगा. ऑफिस में आज कोई आपसे उधार पैसे मांग सकता है लेकिन आपके द्वारा उधार देने पर आर्थिक हानि के योग बने हुए हैं. आज आपको कार्यक्षेत्र में सतर्कता रखना बेहद जरूरी है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आर्थिक हानि का बन रहा योग, मिथुन राशि वालों को आज रहना होगा सावधान!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-23-september-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-life-career-business-local18-9655481.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version