Home Astrology Aaj Ka Mithun Rashifal: करियर में आज आएंगी अनचाही मुश्किलें, तो जीवनसाथी...

Aaj Ka Mithun Rashifal: करियर में आज आएंगी अनचाही मुश्किलें, तो जीवनसाथी का बिगड़ेगा स्वास्थ्य..यहां जानें आज कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों का दिन – Uttarakhand News

0
1


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 29 August 2025: कार्यक्षेत्र में आज कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन किसी व्यक्ति के साथ आपकी बहस हो सकती है. करियर में आज का दिन अनचाही समस्याएं लेकर आया है. 

हरिद्वार: आज 28 अगस्त शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अनचाहे बदलाव लेकर आया है. बुध ग्रह का गोचर कर्क राशि पर चल रहा है. परिवार में आज अनावश्यक रूप से समस्याओं के योग बने हुए हैं. आज पैसों के लेन-देन या घरेलू हिंसा होने के कारण मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है. वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में आज सुधार के योग बने हुए हैं. कार्यक्षेत्र में आज कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन किसी व्यक्ति के साथ आपकी बहस हो सकती है. करियर में आज का दिन अनचाही समस्याएं लेकर आया है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा बताते हैं की वैवाहिक संबंधों में आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने से आप मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं. जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक से खराब होगा जिसमें आज आपको उनकी खास देखभाल करने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में आज का दिन सुधार के योग लेकर आया है. कल प्रेम संबंधों में विवाद के योग थे, लेकिन आज का दिन संबंधों में मिठास और अच्छे बदलाव लेकर आया है. कोशिश करें कि आज प्रेमी से कम से कम बात करें और जरूरी ना हो तो आज प्रेमी से मिलने का प्लान भी कैंसिल कर सकते है. ऐसा करने से प्रेम संबंधों में चल रहे विवाद खत्म हो जाएंगे.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन नकारात्मक प्रभाव लेकर आया है. करियर में आज का दिन बेहद सावधानी से व्यतीत करना होगा. मिथुन राशि के जो छात्र अपने स्कूल या सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके आज मन भटकने के योग है. आज छात्रों की पढ़ाई में बाधा बनी रहेगी. नौकरी की तलाश करने वालों को भी आज सफलता नहीं मिलेगी. आज नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन इंटरव्यू देने या अन्य कारण से विफलता ही हाथ लगेगी.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई उपलब्धि के योग नहीं है लेकिन ऑफिस या कंपनी के अंदर किसी व्यक्ति के साथ आपकी बहस के प्रबल योग बने हुए हैं. बहस होने पर आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. सुबह 11 बजे तक खुद पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी आज आपको गुजरना पड़ सकता है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके अपने सीनियर के साथ विवाद हो सकते हैं. ऑफिस में आज सीनियर या बॉस से कठिन टास्क मिलेगा जो समय में पूरा नहीं होगा. ऐसा होने पर आज आपको अपने सीनियर या बॉस से भी सुनने को मिल सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन: करियर में आज आएंगी अनचाही समस्याएं, जीवनसाथी का बिगड़ेगा स्वास्थ्य


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-29-august-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-9561429.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here