Home Astrology Aaj Ka Mithun Rashifal : न्याय के देवता लगाएंगे नैया पार, करियर...

Aaj Ka Mithun Rashifal : न्याय के देवता लगाएंगे नैया पार, करियर और कार्यक्षेत्र में दोगुना लाभ, घर में रहेगा खुशियों का माहौल  – Uttarakhand News

0
2


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 29 November 2025 : ज्योतिषी गणना के अनुसार शनि ग्रह न्याय के देवता है जो कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं. वह दसवें भाव के स्वामी भी हैं जो करियर और कार्यक्षेत्र के लिए काफी शुभ रहने वाले हैं. वहीं मानसिक समस्याएं और…

Aaj Ka Mithun Rashifal 29 November 2025: आज शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ और उन्नति के अवसर लेकर आया है क्योंकि शनि ग्रह अगले 138 दिनों के लिए मार्गी हो गए हैं. इस कारण जातकों को सभी रुके हुए कार्यों में सफलता और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी. ज्योतिषी गणना के अनुसार शनि ग्रह न्याय के देवता है जो कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं. वह दसवें भाव के स्वामी भी हैं जो करियर और कार्यक्षेत्र के लिए काफी शुभ रहने वाले हैं. वहीं मानसिक समस्याएं और किसी भी कार्य में डर का उत्पन्न होना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल.
लव राशिफल: जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा अच्‍छा

उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज का दिन आपका दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की बात चल सकती है. जो जातक अकेले हैं आज उनके लिए कोई रिश्ता आने या विवाह की बात पक्की हो सकती है जिससे घर में मांगलिक कार्यक्रम की सुगबुगाहट होने से सभी के चेहरे खिले रहेंगे. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन आपके लिए विश्वास को बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत करने का है. आपके पार्टनर यानी प्रेमी/प्रेमिका आपको सभी कार्यों में सहयोग करेंगे.

करियर राशिफल: नौकरी जैसे मामलों में मिलेगी सफलता

वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. न्याय के देवता शनि ग्रह अगले 138 दिनों के लिए मार्गी यानी सीधी चल चलेंगे जिस कारण करियर से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज आवेदन करने पर शाम तक कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. दिन जातकों का आज इंटरव्यू होना है उन्हें अच्छी सैलरी पैकेज के साथ नौकरी ऑफर मिलेगा साथ ही छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आप एकांत में बैठकर अच्छे से अपनी पढ़ाई कर पाएंगे जो आपके भविष्य को बेहतर बनाएगी.

व्यावसायिक राशिफल: शनि ग्रह के मार्गी होने से कार्यक्षेत्र में कई गुना लाभ

वह आगे बताते हैं कि शनि ग्रह के मार्गी होने से कार्यक्षेत्र में कई गुना लाभ मिलेगा. रुके हुए काम या रुका हुआ धन आज आपको शाम तक वापस मिल जाएगा. आज आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाएंगे. यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है. पार्टनरशिप में कोई भी कार्य करने पर आपको सफलता मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी करने वाले जातकों को अपने सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा जिस कारण आज ऑफिस में आपके कार्य के सराहना होगी और नौकरी में प्रमोशन या आए में बढ़ोतरी होने के अच्छे संकेत भी मिल सकते हैं.

homeastro

न्याय के देवता लगाएंगे नैया पार, करियर और कार्यक्षेत्र में दोगुना लाभ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-29-november-today-gemini-horoscope-love-career-business-astrological-local18-9908431.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here