Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 4 October 2025 : आज 4 अक्टूबर शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित यानी मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में आज मन मुटाव, तनाव विवाद की स्थिति बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा और अपनी इच्छा जाहिर करने वाला है.
Aaj Ka Mithun Rashifal 04 october 2025. मिथुन राशि वाले जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलने की संभावनाएं हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में मिथुन राशि का तीसरा स्थान है इसके स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव भगवान गणेश है. आज 4 अक्टूबर शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित यानी मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में आज मन मुटाव, तनाव विवाद की स्थिति बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा और अपनी इच्छा जाहिर करने वाला है. कार्यक्षेत्र में आज अपने पार्टनर के साथ अनावश्यक रूप से विवाद होने के योग बने हुए हैं. करियर में भी आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. छात्रों की पढ़ाई के लिए सुबह के 2 घंटे काफी अच्छे रहेंगे.
लव राशिफल
करियर राशिफल
करियर में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मिथुन राशि के जो छात्र स्कूल की पढ़ाई करते हैं उन्हें आज पढ़ाई करने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आज सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक का समय आपकी पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा लेकिन इसके बाद घर पर किसी मेहमान के आने या आपके बाहर जाने पर पढ़ाई में व्यवधान बने रहेंगे. मिथुन राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी आज पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना होगा. कोशिश यह करें कि जितना भी पढ़ाई करें वह शांत मन और एकांत में बैठ कर करें. ज्यादा मस्तिष्क पर जोर देने से मानसिक तनाव आदि हो सकता है. नौकरी के तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. नौकरी के लिए आज आवेदन करने पर काफी अच्छा रहेगा.
व्यावसायिक राशिफल
वह आगे बताते हैं की कार्यक्षेत्र में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. व्यापार, दुकान आदि चलाने वाले जातकों को आज बेहद ही सतर्क रहकर कार्य करना होगा. अपने पार्टनर या सहयोगियों के साथ किसी भी बात को लेकर विवाद हो सकता है. कार्यक्षेत्र को लेकर आज मस्तिष्क पर ज्यादा जोर ना दें. आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा है और शाम तक कार्यक्षेत्र की यह समस्या भी सामान्य हो जाएगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए भी आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन सहयोगियों के साथ अनावश्यक रूप से विवाद हो सकते हैं. आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-4-october-today-gemini-horoscope-career-business-astrological-prediction-best-day-for-love-life-and-job-seekers-local18-9694534.html

















