Aaj Ka Mithun Rashifal 04 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत खास है, क्योंकि आज रात 08:39 बजे धन और सुख के कारक देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में वक्री अवस्था में गोचर करने जा रहे हैं. यह गोचर आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, बुद्धि और सामाजिकता में बढ़ोतरी करेगा. घर में मेहमानों की आवाजाही से उत्सव जैसा माहौल बनेगा और धार्मिक कार्यों में भाग्य साथ देगा.
बृहस्पति मिथुन राशि में कर रहे हैं प्रवेश
देहरादून के ज्योतिषाचार्य पं. योगेश कुकरेती के अनुसार आज रात 08:39 बजे बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. बुध की राशि मिथुन तटस्थ मानी जाती है, जबकि गुरु स्वभाव से शुभ ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर विशेष प्रभाव लेकर आया है. यह प्रभाव मिथुन के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, खासकर मिथुन और वृश्चिक पर इसका असर अधिक रहेगा क्योंकि गुरु वक्री अवस्था में प्रवेश कर रहे हैं.
आज मिलेगा आतिथ्य का अवसर
पं. कुकरेती ने बताया कि आज मिथुन जातकों के घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. घर में रौनक बढ़ेगी और वातावरण उत्सव जैसा बनेगा. किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं। आज आप किसी लंबी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं जो आपको नई दिशा देगी। बड़े स्तर पर निवेश करना भी आपको लाभ दे सकता है.
रचनात्मक ऊर्जा और सामाजिकता चरम पर
आज का दिन रचनात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है. जिस काम में भी हाथ लगाएंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. आपकी बौद्धिक क्षमता जटिल कार्यों को सरल बना देगी. सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा.
देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव: बढ़ेगा आत्मविश्वास
गुरु का आपकी राशि यानी प्रथम भाव में आना महत्व और आत्मबल बढ़ाने वाला होता है. आपका आत्मविश्वास आज दोगुना रहेगा. व्यक्तित्व निखरेगा, संवाद क्षमता बढ़ेगी और लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. आपका ज्ञान बढ़ेगा और करियर में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी.
वक्री गुरु से सावधानी की सलाह
हालांकि यह गोचर शुभ है, लेकिन वक्री गुरु जल्दबाजी से बचने का संकेत देते हैं। आज आपको अविवेकपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. किसी भी बड़े कार्य, निवेश या साझेदारी के फैसले में थोड़ा समय लें।
करियर में प्रगति और प्रशंसा के योग
आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और कौशल की तारीफ होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. बिजनेस में निवेश बढ़ाने के मौके मिलेंगे और आज किया गया कोई बड़ा फैसला भविष्य में भारी लाभ देगा.
आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ
आज धन लाभ के कई अवसर बन रहे हैं. कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है. नए आय स्रोत मिलने की संभावना है. हालांकि, आज बढ़ते खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा. घर में मेहमानों की आवाजाही बढ़ेगी और पूरे दिन उत्साह का माहौल रहेगा. धार्मिक या मांगलिक आयोजन का निमंत्रण मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ घरेलू जिम्मेदारियों में सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
आज का विशेष उपाय: श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें
आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी. बौद्धिक कार्यों में सफलता बढ़ेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी. पंडित कुकरेती के अनुसार आज दत्तात्रेय जयंती और पूर्णिमा का शुभ संयोग बना है. मिथुन राशि के जातकों को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए. पूर्णिमा का व्रत करने से मन की शांति मिलेगी और गलत निर्णयों से बचेंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-04-december-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-gemini-business-local18-9926125.html

















