Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 30 December 2025 : करियर के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपने किसी खास मित्र या सगे संबंधी के कारण योग्यता के आधार पर नौकरी की शुभ सूचना मिल सकती है. आज किसी अजनबी से आपकी मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए बेहद ही खास साबित होगा. दांपत्य जीवन में चल रहे मनभेद खत्म होंगे. संतान की तरफ से भी कोई शुभ सूचना मिलने के योग हैं.
Aaj ka Mithun rashifal 30 december 2025/हरिद्वार. मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार 30 दिसंबर का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. प्रेम संबंधों में जहां आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, सिंगल जातकों को उनका प्रेम मिलने की पूर्ण संभावना बनी हुई है. दांपत्य जीवन में चल रहे मनभेद खत्म होंगे और अपनी संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है. आज का दिन मानसिक तनाव और उदर संबंधी समस्याएं लेकर आया है. करियर में आज का दिन आपके लिए खास रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपके सामने नतमस्तक हो जाएंगे. कार्य क्षेत्र में आज कोई बड़ी डील या व्यापार में विशेष लाभ के योग बनेंगे.
रहेगा खुशियों का माहौल
उत्तराखंड स्थित हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि मिथुन राशि के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा और सुखद रहने वाला है. सिंगल जातकों की तलाश आज खत्म होगी. आज किसी सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से किसी अजनबी का मैसेज आ सकता है. यह साथी आपके साथ जीवन भर रहेगा और आपके जीवन को सुखद बनाएगा. दांपत्य जीवन में भी मधुरता और विश्वास की बढ़ोतरी होगी. आज अपने बच्चों की तरफ से कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जो आपके लिए बेहद खास रहेगी. संतान की तरफ से मिलने वाली खुशी के कारण आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा.
छात्रों के लिए ऐसा रहेगा दिन

मिथुन राशि के जो छात्र अपने भविष्य को सुनहरा करने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. ध्यान में एकाग्रता होने के कारण आज छात्र अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे. बोर्ड परीक्षाएं परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार छात्रों पर आज आलस्य भी हावी हो सकता है.
कहां लगाएं पैसा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की के योग लेकर आया है. आज कार्य क्षेत्र में अपने साथियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. किसी पुराने साथी के कारण कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट का लाभ मिलेगा. कार्य में व्यस्तता रहेगी लेकिन विशेष आर्थिक लाभ के योग भी बने हुए हैं. मिथुन राशि के जो जातक जॉब करते हैं उन्हें आज ऑफिस में सकारात्मक माहौल मिलेगा. साथियों की पुरानी बातें भुलाकर एक नई शुरुआत कर सकते हैं. आज मिथुन राशि के जातकों को उनकी वाणी के आधार पर कोई बड़ी डील मिलेगी, जिससे कंपनी का काफी फायदा होगा. कंपनी के सीनियर और बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे. मिथुन राशि के जो जातक आज निवेश करना चाहते हैं, सावधान रहें. देखभाल करके ही अपना पैसा इन्वेस्ट करें.
नोट : सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-30-december-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-10012499.html

















