Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 5 february 2026: मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ है. कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं. बिजनेस में सहयोगियों का साथ मिलेगा. पड़ोसियों के साथ पुरानी खींचतान दूर होगी. रिश्तों में सुधार होगा. विरोधियों पर सफलता मिलेगी. चंद्रमा के तीसरे भाव में रहने से इसका असर साफ दिखेगा. अपनों का भरपूर साथ मिलेगा. टीमवर्क में किया गया प्रयास सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. बातचीत के जरिए कड़वाहट दूर होगी. रिश्तों में नई ताजगी आएगी. काम की गति बढ़ेगी.
Aaj Ka Mithun Rashifal 5 february 2026 (मिथुर राशिफल टुडे) देहरादून. आज 5 फरवरी, गुरुवार का दिन है. आज चंद्रमा, सिंह राशि में रहेगा. यह मिथुन राशि के तीसरे भाव में होगा. अगर कोई नए काम को करने का अच्छा वक्त तलाश कर रहे हैं तो आज दिन शुभ है. बिजनेस में सहयोगियों का साथ मिलेगा. आप आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं. दोस्तों, करीबियों या पड़ोसियों के साथ पुरानी खींचतान दूर होगी और रिश्तों में सुधार आएगा. आज भगवान गणपति के निमित्त व्रत करने पर लाभ मिलेगा. रिश्तों में सकारात्मक नतीजा आएगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. आर्थिक दृष्टि से सावधानी बरतने का समय है.
बिजनेस वालों का क्या
पंडित योगेश कुकरेती बताते हैं कि आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. सहकर्मी और बिजनेस पार्टनर आपके विचारों का सम्मान करेंगे, जिससे आपके काम की गति बढ़ेगी. अगर आप व्यापारिक विस्तार के लिए किसी छोटी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन घूमने और नए संपर्कों के लिए अनुकूल है. टीम वर्क में किया गया प्रयास सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
करीब आने का मौका
सामाजिक जीवन और आपसी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन ‘मरहम’ का काम करेगा. पुराने समय से चले आ रहे मनमुटाव, चाहे वह दोस्तों के साथ हों, रिश्तेदारों के साथ या पड़ोसियों के साथ, आज सुलझते नजर आएंगे. संवाद के जरिए कड़वाहट दूर होगी और रिश्तों में एक नई ताजगी और सकारात्मकता का संचार हो सकेगा. आपके लिए आज का दिन अपनों के करीब आने का बेहतरीन अवसर है, इसे हाथ से न जाने दें.
यहां खा सकते हैं धोखा
आचार्य कुकरेती बताते हैं कि आज गणेश चतुर्थी का दिन है. आपके लिए आज के दिन भगवान श्री गणेश की आराधना विशेष फलदायी रहेगी. अगर आप गणपति जी के निमित्त व्रत रखते हैं या उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी, बल्कि आपको शत्रुओं और विरोधियों पर भी विजय मिल पाएगी. आज से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा और मन में चल रही दुविधाएं शांत होंगी. आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. आज निवेश को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. जोखिम भरे सट्टे या शेयर बाजार से दूरी बनाएं. संयम और सावधानी ही आज आपकी वित्तीय स्थिति को सुरक्षित रखेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-5-february-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-10149100.html







