Home Astrology aaj ka Mithun rashifal gemini horoscope today love career business astrological prediction...

aaj ka Mithun rashifal gemini horoscope today love career business astrological prediction bad day for business and love  – Uttarakhand News

0
0


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 December 2025 : : प्रेम संबंधों में भी आज का दिन उतार-चढ़ाव, बहस विवाद लेकर आया है. दांपत्य जीवन में आज मिश्रित प्रभाव मिलने के योग बने हैं. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आज आपके विवाद हो सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं ग्रहों की स्थिति के कारण कैसा रहेगा आपका आज का दिन… 

(Aaj Ka Mithun Rashifal 21 December 2025) हरिद्वार : आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद सतर्कता और संयम से काम लेने वाला रहेगा. ग्रहों की स्थिति के कारण आज आपको शत्रुओं के साथ साथ सहयोगियों से भी सावधान रहने की जरूरत है. प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में भी आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा. हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार, आज बिना सोचे समझे लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं.

ग्रहों की स्थिति और दिन का समग्र प्रभाव
ज्योतिषाचार्य के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है. एक ओर जहां कुछ कार्यों में अवसर मिल सकते हैं, वहीं दूसरी ओर गलत निर्णय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. आज शत्रु सक्रिय रह सकते हैं और सहयोगियों की भूमिका भी संदिग्ध रह सकती है. इसलिए किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें. धैर्य और विवेक से काम लेना आज के दिन की सबसे बड़ी कुंजी होगी.

लव राशिफल, रिश्तों में आ सकता है तनाव
पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है. किसी तीसरे व्यक्ति या रिश्तेदार की दखलअंदाजी से तनाव बढ़ने के योग हैं. बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में आकर बहस न करें और संवाद बनाए रखें. प्रेम संबंधों में भी आज अनावश्यक विवाद हो सकता है. पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे मनमुटाव बढ़ेगा. आज अपने प्रेमी या प्रेमिका पर संदेह करने से बचें.

करियर राशिफल, पढ़ाई और नौकरी में रहें सतर्क
करियर के लिहाज से आज का दिन कठिनाइयों भरा रहने वाला है. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होगी. शोर शराबे और मानसिक बेचैनी के कारण एकाग्रता में कमी आएगी. ज्योतिषाचार्य सलाह देते हैं कि आज पढ़ाई सुबह 7 बजे से पहले पूरी कर लें. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज ऑनलाइन आवेदन करना शुभ रहेगा. जिनका इंटरव्यू है, उन्हें मानसिक भ्रम की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है. इंटरव्यू से पहले भगवान गणेश को मीठा भोग लगाकर उनके 12 नामों का जाप करने से लाभ मिलेगा.

व्यावसायिक राशिफल, डील से पहले कागज जरूर जांचें
व्यवसाय से जुड़े मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी भरा है. किसी भी डील या समझौते को अंतिम रूप देने से पहले कागजी कार्रवाई को अच्छी तरह जांच लें. छोटी सी चूक बड़ा नुकसान करा सकती है. मीटिंग के दौरान अपने सवाल खुलकर पूछें ताकि भविष्य में किसी विवाद का सामना न करना पड़े. जमीन जायदाद से जुड़े कारोबारियों की कोई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है.

उपाय: गणेश पूजा से मिलेगा लाभ
आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करना और उनके विशेष मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहेगा. साथ ही सूर्य देव के 12 नामों का पाठ करने से बुद्धि स्थिर होगी और निर्णय क्षमता मजबूत बनेगी. यह उपाय प्रेम, करियर और व्यवसाय तीनों क्षेत्रों में आने वाली बाधाओं को कम करने में सहायक होगा. संयम, सावधानी और आध्यात्मिक उपाय अपनाकर मिथुन राशि के जातक आज के दिन को बेहतर बना सकते हैं.

homeastro

रिश्तों में भूचाल, मिथुन राशि के प्रेम और दांपत्य जीवन में टकराव के संकेत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifa-21-december-2025-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-local18-9983543.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here