Home Astrology aaj ka Mithun rashifal gemini horoscope today love career business astrological prediction...

aaj ka Mithun rashifal gemini horoscope today love career business astrological prediction best day for business : UP News

0
6


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 November 2025 : करियर में भी सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. छात्रों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव होने से प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है लेकिन आपको अनावश्यक विवाद से बचना होगा. चलिए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल… 

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 November 2025: आज शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके कार्यक्षेत्र, करियर, प्रेम संबंध और आर्थिक जीवन में लाभ के योग बना रही है. नए कार्यों की शुरुआत से लेकर अधूरे कामों की पूर्णता तक, आज हर दिशा में सफलता का द्वार खुल सकता है. आज मिथुन राशि वाले जातक खुद को ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे. ग्रह गोचर आपके लिए अवसरों के नए दरवाज़े खोल रहा है. जहां कार्यक्षेत्र में उन्नति और सम्मान मिलेगा, वहीं निजी रिश्तों में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा.

लव राशिफल: रिश्तों में बढ़ेगी नज़दीकियां, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग
उत्तराखंड, हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा. आपका साथी आज आपकी तारीफ करेगा, जिससे संबंधों में मिठास बढ़ेगी. प्रेमी/प्रेमिका आपकी बातों से प्रभावित होंगे. जीवनसाथी आपको कोई उपहार भी दे सकते हैं. घर में खुशियों का वातावरण रहेगा. हालांकि सावधानी के रूप में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अनजाने में कही गई कोई बात मतभेद या तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए संयमित भाषा अपनाएं.

करियर राशिफल: छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए खास दिन
आज का दिन छात्रों के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण मन पढ़ाई में लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है. आज नौकरी के लिए आवेदन करना शुभ रहेगा. लेकिन आज इंटरव्यू देना आपके पक्ष में बेहतर नहीं. यदि इंटरव्यू पर जाना अनिवार्य हो, तो पंडित श्रीधर शास्त्री सलाह देते हैं.
“भगवान गणेश को मीठा भोग लगाएं और सफेद वस्तुओं का दान करके जाएं, सफलता के योग बढ़ेंगे.”

व्यावसायिक राशिफल: नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ समय
कार्यस्थल पर आज का दिन आपकी तरक्की और सम्मान को बढ़ाने वाला है. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. नए कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है. रुका हुआ धन मिलने की संभावना प्रबल है. कारोबार में साझेदारी के अवसर लाभप्रद रहेंगे. लेकिन यहां भी सितारे आपको एक चेतावनी देते हैं. आपकी वाणी ही आपकी सफलता की कुंजी है. किसी सहयोगी या सीनियर से बहस करने से बचें, वरना अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन वालों को हर क्षेत्र में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम, प्रेम जीवन में सफलता


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-28-november-today-gemini-horoscope-love-career-business-astrological-business-local18-9905000.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here