Home Astrology aaj ka panchang 12 november 2025 budhwar | kaal bhairav jayanti muhurat...

aaj ka panchang 12 november 2025 budhwar | kaal bhairav jayanti muhurat shukla yog rahu kaal ashubh samay | आज का पंचांग, 12 नवंबर 2025 काल भैरव जयंती

0
11


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 November 2025: आज काल भैरव जयंती, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. पंचांग अनुसार आज मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, बालव करण, शुक्ल योग, कर्क राशि में चंद्रमा और उत्तर का दिशाशूल है. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रुद्रावतार काल भैरव की उत्पत्ति हुई थी, इस वजह से आज काल भैरव जयंती मनाई जा रही है. आज के अवसर पर काल भैरव की पूजा करने से रोग, दोष, भय, अकाल मृत्यु आदि दूर होता है. जिन लोगों को अकाल मृत्यु का भय रहता है, उसे उज्जैन के महाकाल या काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन करने चाहिए. जो काल भैरव की आराधना करता है, उस पर तंत्र और मंत्र का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता. आज निशिता मुहूर्त में तंत्र और मंत्र की सिद्धियां की जाती हैं. काल भैरव के मंत्रों का जाप करने से लाभ मिलता है.

जो लोग आज बुधवार व्रत हैं, उनको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. गणेश जी को पीले और लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, चंदन, फल, धूप, दीप, दूर्वा, नैवेद्य आ​दि अर्पित करें. मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. उसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें और बुधवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद गणेश जी की आरती उतारें. गणपति बप्पा की कृपा से आपके संकट दूर होंगे और जीवन में शुभता आएगी. आप जो कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी. आज गणेश स्तोत्र का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है. जिनकी कुंडली में बुध दोष है, वे लोग आज हरे वस्त्र, हरी मूंग, हरा चारा, हरे फूल और फल आदि का दान करें. इससे लाभ होगा. बुध के शुभ प्रभाव से आपकी वाणी और बुद्धि उत्तम होगी. करियर में लाभ मिलेगा. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 नवंबर 2025

  1. आज की तिथि- अष्टमी – 10:58 पी एम तक, फिर नवमी
  2. आज का नक्षत्र- अश्लेषा – 06:35 पी एम तक, उसके बाद मघा
  3. आज का करण- बालव – 10:57 ए एम तक, कौलव – 10:58 पी एम तक, फिर तैतिल
  4. आज का योग- शुक्ल – 08:02 ए एम तक, उसके बाद ब्रह्म
  5. आज का पक्ष- कृष्ण
  6. आज का दिन- बुधवार
  7. चंद्र राशि- कर्क – 06:35 पी एम तक, फिर सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:41 ए एम
सूर्यास्त- 05:29 पी एम
चन्द्रोदय- 12:22 ए एम, नवम्बर 13
चन्द्रास्त- 01:09 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:56 ए एम से 05:49 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • अमृत काल: 04:58 पी एम से 06:35 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवम्बर 13

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:41 ए एम से 08:02 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:02 ए एम से 09:23 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:44 ए एम से 12:05 पी एम
चर-सामान्य: 02:47 पी एम से 04:08 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:08 पी एम से 05:29 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:08 पी एम से 08:47 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:47 पी एम से 10:26 पी एम
चर-सामान्य: 10:26 पी एम से 12:05 ए एम, नवम्बर 13
लाभ-उन्नति: 03:24 ए एम से 05:03 ए एम, नवम्बर 13

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 08:02 ए एम से 09:23 ए एम
  • गुलिक काल- 10:44 ए एम से 12:05 पी एम
  • राहुकाल- 12:05 पी एम से 01:26 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
  • दिशाशूल- उत्तर

शिववास

गौरी के साथ – 10:58 पी एम तक, फिर सभा में.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-12-november-2025-budhwar-kaal-bhairav-jayanti-muhurat-shukla-yog-rahu-kaal-ashubh-samay-9840717.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here