Last Updated:
aaj ka panchang 13 february 2025: आज से हिंदू कैलेंडर का 12वां माह फाल्गुन का शुभारंभ हुआ है. फाल्गुन माह में भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण, मां जानकी, देवों के देव महादेव और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है….और पढ़ें
आज का पंचांग, 13 फरवरी 2025.
हाइलाइट्स
- फाल्गुन माह का शुभारंभ आज से हुआ.
- गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु की पूजा करें.
- गुरु दोष दूर करने के लिए पीले वस्त्र पहनें.
आज का पंचांग, 13 फरवरी 2025: आज से हिंदू कैलेंडर का 12वां माह फाल्गुन का शुभारंभ हुआ है. आज फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि, मघा नक्षत्र, शोभन योग, बालव करण, दक्षिण का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. शोभन योग में गुरुवार व्रत है. इसमें भगवान विष्णु की पूजा करें. उनको पीले फूल, फल, पीले वस्त्र, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप आदि अर्पित करें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. फिर गुरुवार व्रत की कथा सुनें. श्रीहरि को गुड़ और चने की दाल या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. उसके बाद केले के पौधे की पूजा करें. उसमें भगवान विष्णु का वास होता है. अब आप विष्णु जी की आरती करें. यह फाल्गुन माह का पहला व्रत है.
फाल्गुन माह में भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण, मां जानकी, देवों के देव महादेव और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है. इनकी कृपा से आपके जीवन के दुख दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. यदि आपकी कुंडली में गुरु दोष है तो गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें. किसी ब्राह्मण को पीले फल, पीले वस्त्र, चने की दाल, गुड़, केसर, पीतल के बर्तन, सोना आदि का दान करें. दान करने से गुरु ग्रह मजबूत होगा और उसका शुभ फल प्राप्त होगा. गुरु ग्रह के मजबूत होने से जल्द विवाह के योग बनेंगे. वैदिक पंचांग से जानें आज का सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.
आज का पंचांग, 13 फरवरी 2025
आज की तिथि- प्रतिपदा – 08:21 पी एम तक, उसके बाद द्वितीया
आज का नक्षत्र- मघा – 09:07 पी एम तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- बालव – 07:48 ए एम तक, कौलव – 08:21 पी एम तक, उसके बाद तैतिल
आज का योग- शोभन – 07:31 ए एम तक, फिर अतिगण्ड
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- सिंह
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:01 ए एम
सूर्यास्त- 06:10 पी एम
चन्द्रोदय- 06:57 पी एम
चन्द्रास्त- 07:31 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:18 ए एम से 06:10 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:27 पी एम से 03:12 पी एम
अमृत काल: 06:34 पी एम से 08:16 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:01 ए एम से 08:25 ए एम
चर-सामान्य: 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:35 पी एम से 01:59 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:59 पी एम से 03:23 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:46 पी एम से 06:10 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 06:10 पी एम से 07:46 पी एम
चर-सामान्य: 07:46 पी एम से 09:22 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:35 ए एम से 02:11 ए एम, फरवरी 14
शुभ-उत्तम: 03:48 ए एम से 05:24 ए एम, फरवरी 14
अमृत-सर्वोत्तम: 05:24 ए एम से 07:00 ए एम, फरवरी 14
अशुभ समय
राहुकाल- 01:59 पी एम से 03:23 पी एम
गुलिक काल- 09:48 ए एम से 11:12 ए एम
यमगण्ड- 07:01 ए एम से 08:25 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:44 ए एम से 11:29 ए एम, 03:12 पी एम से 03:56 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
गौरी के साथ – 08:21 पी एम तक, उसके बाद सभा में.
February 13, 2025, 06:03 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-13-february-2025-falgun-month-start-shobhan-yoga-muhurat-rahu-kaal-disha-shool-choghadiya-guru-dosh-upay-9026992.html







