Last Updated:
aaj ka panchang 14 february 2025: आज फाल्गुन कृष्ण द्वितीया तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, अतिगण्ड योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है. शुक्रवार के दिन व्रत रखकर माता लक्ष्मी की पूजा करन…और पढ़ें
आज का पंचांग, 14 फरवरी 2025.
हाइलाइट्स
- आज फाल्गुन कृष्ण द्वितीया तिथि है.
- शुक्रवार व्रत में लक्ष्मी पूजा करें.
- राहुकाल: 11:12 ए एम से 12:35 पी एम.
आज का पंचांग, 14 फरवरी 2025: आज शुक्रवार व्रत सुकर्मा योग में है. आज फाल्गुन कृष्ण द्वितीया तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, अतिगण्ड योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है. सुबह 07:20 बजे से सुकर्मा योग बनेगा. शुक्रवार के दिन व्रत रखकर माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. यह पूजा आप प्रदोष काल में करें. लक्ष्मी पूजा करने से आपके सुख, समृद्धि, धन, वैभव आदि में बढ़ोत्तरी होगी. सूर्यास्त के बाद जब अंधेरा होने लगे तो आप माता लक्ष्मी की पूजा लाल गुलाब, कमल पुष्प, अक्षत्, लाल सिंदूर, धूप, दीप, कमलगट्टा आदि से करें. उनको खीर, बताशे या सफेद मिठाई का भोग लगाएं. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी.
यदि आपकी कुंडली में शुक्र दोष है तो आज के दिन शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें. सफेद रंग के कपड़े पहनें. शुक्रवार को इत्र, सफेद वस्त्र, चावल, चांदी, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें. इन वस्तुओं के दान से शुक्र मजबूत होता है. इससे भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती है. शुक्र का शुभ रत्न हीरा है, लेकिन यह सभी के लिए लाभदायक नहीं होता है. ऐसे में आप चाहें तो ओपल धारण कर सकते हैं. शुभ रत्नों को धारण करने के लिए आपको किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना लाभदायक हो सकता है. आज के पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, चौघड़िया समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.
आज का पंचांग, 14 फरवरी 2025
आज की तिथि- द्वितीया – 09:52 पी एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 11:09 पी एम तक, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी
आज का करण- तैतिल – 09:03 ए एम तक, गर – 09:52 पी एम तक, फिर वणिज
आज का योग- अतिगण्ड – 07:20 ए एम तक, उसके बाद सुकर्मा
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- सिंह – 05:44 ए एम, फरवरी 15 तक, फिर कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:00 ए एम
सूर्यास्त- 06:11 पी एम
चन्द्रोदय- 07:52 पी एम
चन्द्रास्त- 08:01 ए एम
आज के मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:18 ए एम से 06:09 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:27 पी एम से 03:12 पी एम
अमृत काल: 04:12 पी एम से 05:57 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:00 ए एम से 08:24 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:24 ए एम से 09:48 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:48 ए एम से 11:12 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:35 पी एम से 01:59 पी एम
चर-सामान्य: 04:47 पी एम से 06:11 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:23 पी एम से 10:59 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:35 ए एम से 02:11 ए एम, फरवरी 15
अमृत-सर्वोत्तम: 02:11 ए एम से 03:47 ए एम, फरवरी 15
चर-सामान्य: 03:47 ए एम से 05:23 ए एम, फरवरी 15
अशुभ समय
राहुकाल- 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
गुलिक काल- 08:24 ए एम से 09:48 ए एम
यमगण्ड- 03:23 पी एम से 04:47 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:14 ए एम से 09:59 ए एम, 12:58 पी एम से 01:42 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
सभा में – 09:52 पी एम तक, फिर क्रीड़ा में.
February 14, 2025, 06:03 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-14-february-2025-friday-lakshmi-puja-shubh-muhurat-choghadiya-time-rahu-kaal-disha-shool-9029490.html

















