Home Astrology aaj ka panchang 26 december 2025 | shukrawar vrat lakshmi puja muhurat...

aaj ka panchang 26 december 2025 | shukrawar vrat lakshmi puja muhurat 2 shubh yog ashubh samay disha shool | आज का पंचांग, 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार व्रत मुहूर्त

0
0


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 December 2025: आज 2 शुभ योग में शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल षष्ठी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, तैतिल करण, सिद्धि योग, पश्चिम का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह में 07:12 ए एम से लेकर सुबह 09:00 ए एम तक है. आज कोई शुभ काम करना है तो रवि योग उसके लिए उत्तम है. रवि योग में सूर्य प्रबल होते हैं, जिससे सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. आज जो लोग शुक्रवार व्रत हैं, वे सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करें. माता लक्ष्मी को लाल गुलाब, कमलगट्टा, लाल फूलों की माला, शंख, धूप, दीप, अक्षत्, सिंदूर, फल आदि अर्पित करें. लक्ष्मी पूजा के समय श्रीसूक्त, लक्ष्मी चालीसा, कनकधारा स्तोत्र आदि का पाठ करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. लक्ष्मी कृपा से आपके धन, वैभव, संपत्ति, सुख आदि में बढ़ोत्तरी होगी.

शुक्रवार को मां दुर्गा की भी पूजा करते हैं. आदिशक्ति जगदंबा की पूजा करने से शक्ति, साहस, पराक्रम, बल, ज्ञान, धन, संतान आदि की प्राप्ति होती है. माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें. यदि कुंडली में शुक्र दोष है, तो सुख, सुविधाओं, प्रेम, दांपत्य सुख आदि में कमी आती है. शुक्र को मजबूत करने के लिए इस दिन शुक्र के मंत्र ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करना चाहिए. इस दिन आप चाहें तो सफेद, क्रीम या गुलाबी रंगों का उपयोग करें. पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 दिसंबर 2025

  1. आज की तिथि- षष्ठी – 01:43 पी एम तक, उसके बाद सप्तमी
  2. आज का नक्षत्र- शतभिषा – 09:00 ए एम तक, फिर पूर्व भाद्रपद
  3. आज का करण- तैतिल – 01:43 पी एम तक, गर – 01:31 ए एम, दिसम्बर 27 तक, उसके बाद वणिज
  4. आज का योग- सिद्धि – 02:01 पी एम तक, फिर व्यतीपात
  5. आज का पक्ष- शुक्ल
  6. आज का दिन- शुक्रवार
  7. चंद्र राशि- कुंभ- 03:10 ए एम, दिसम्बर 27 तक, उसके बाद मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:12 ए एम
सूर्यास्त- 05:32 पी एम
चन्द्रोदय- 11:19 ए एम
चन्द्रास्त- 11:24 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:23 ए एम से 06:17 ए एम
  • रवि योग: 07:12 ए एम से 09:00 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:42 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:05 पी एम से 02:46 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 11:55 पी एम से 12:49 ए एम, दिसम्बर 27
  • अमृत काल: 01:06 ए एम, दिसम्बर 27 से 02:43 ए एम, दिसम्बर 27

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:12 ए एम से 08:29 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:29 ए एम से 09:47 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:47 ए एम से 11:04 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:22 पी एम से 01:39 पी एम
चर-सामान्य: 04:14 पी एम से 05:32 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 08:57 पी एम से 10:39 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:22 ए एम से 02:05 ए एम, दिसम्बर 27
अमृत-सर्वोत्तम: 02:05 ए एम से 03:47 ए एम, दिसम्बर 27
चर-सामान्य: 03:47 ए एम से 05:30 ए एम, दिसम्बर 27

आज के अशुभ समय

  1. यमगण्ड- 02:57 पी एम से 04:14 पी एम
  2. गुलिक काल- 08:29 ए एम से 09:47 ए एम
  3. राहुकाल- 11:04 ए एम से 12:22 पी एम
  4. दुर्मुहूर्त- 09:16 ए एम से 09:57 ए एम, 12:42 पी एम से 01:24 पी एम
  5. राज पंचक- पूरे दिन
  6. दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

नन्दी पर – 01:43 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-26-december-2025-shukrawar-vrat-lakshmi-puja-muhurat-2-shubh-yog-ashubh-samay-disha-shool-ws-e-9997255.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here