Home Astrology aaj ka panchang 29 august 2025 friday laxmi puja muhurat | आज...

aaj ka panchang 29 august 2025 friday laxmi puja muhurat | आज का पंचांग, 29 अगस्त 2025 शुभ मुहूर्त

0
1


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 August 2025: आज शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का दिन है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, स्वाति नक्षत्र, कौलव करण, ब्रह्म योग, पश्चिम का दिशाशूल और तुला राशि का चंद्रमा है. आज के दिन रवि योग सुबह में 05:58 ए एम से 11:38 ए एम तक है. रवि योग में सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं, इसलिए यह शुभ फलदायी योग माना जाता है. शुक्रवार को व्रत रखकर माता लक्ष्मी और धनपति कुबेर की पूजा का विधान है. इससे धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. आप लक्ष्मी मंत्र या कुबेर मंत्र का जाप करके धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

आज शाम को अंधेरा होने पर आप माता लक्ष्मी और कुबेर की ​मूर्ति की स्थापना करें. फिर अक्षत्, फूल, चंदन, सिंदूर, धूप, दीप, फल आदि अर्पित करके पूजन करें. उनको मिठाई, खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई, मेवे आदि का भोग लगाएं. माता लक्ष्मी को पीले रंग की कौड़ियां अर्पित करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें. धन लाभ के ​लिए कौड़ी के उपाय कर सकते हैं. आज सफेद और गुलाबी रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें. इससे शुक्र मजबूत होता है. आज के दिन सफेद वस्त्र, सफेद फूल, सौदर्य सामग्री, इत्र आदि का दान करें. इससे कुंडली का शुक्र दोष मिट जाएगा. आप चाहें तो शुक्र के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं. दैनिक पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 अगस्त 2025

आज की तिथि- षष्ठी – 08:21 पी एम तक, उसके बाद सप्तमी
आज का नक्षत्र- स्वाति – 11:38 ए एम तक, फिर विशाखा
आज का करण- कौलव – 07:08 ए एम तक, तैतिल – 08:21 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- ब्रह्म – 02:13 पी एम तक, उसके बाद इंद्र
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:58 ए एम
सूर्यास्त- 06:46 पी एम
चन्द्रोदय- 11:18 ए एम
चन्द्रास्त- 10:00 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त और योग

रवि योग: 05:58 ए एम से 11:38 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 ए एम से 05:13 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
अमृत काल: 04:44 ए एम, अगस्त 30 से 06:31 ए एम, अगस्त 30

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:58 ए एम से 07:34 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:34 ए एम से 09:10 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:10 ए एम से 10:46 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:22 पी एम से 01:58 पी एम
चर-सामान्य: 05:10 पी एम से 06:46 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:34 पी एम से 10:58 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:22 ए एम से 01:46 ए एम, अगस्त 30
अमृत-सर्वोत्तम: 01:46 ए एम से 03:10 ए एम, अगस्त 30
चर-सामान्य: 03:10 ए एम से 04:34 ए एम, अगस्त 30

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
यमगण्ड- 03:34 पी एम से 05:10 पी एम
गुलिक काल- 07:34 ए एम से 09:10 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:31 ए एम से 09:22 ए एम, 12:47 पी एम से 01:39 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

नन्दी पर – 08:21 पी एम तक, फिर भोजन में.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-29-august-2025-today-panchang-hindi-friday-laxmi-puja-muhurat-ravi-yoga-rahu-kaal-disha-shool-ws-kl-9559231.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here