Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 March 2026 Holika Dahan and Chandra Grahan: आज फाल्गुन पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण और होलिका दहन भी है. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि, मघा नक्षत्र, सुकर्मा योग, बव करण, उत्तर का दिशाशूल, सिंह राशि का चंद्रमा और कुंभ राशि में सूर्य हैं. चंद्र ग्रहण की शुरुआत आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से होगी और 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी. सूतक काल सुबह 6 बजकर 23 मिनट से शुरू हो चुका है. साथ ही होलिका दहन भी किया जाए लेकिन शाम को होलिका दहन में भद्रा का साया नहीं रहेगा. फाल्गुन पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण और होलिका दहन का एक ही दिन पड़ना श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. मंदिरों में पूजा-अर्चना और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई हैं और सूतक काल की वजह से पूजा पाठ के कार्यों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. देशभर में श्रद्धालु विधि-विधान से अग्नि प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना करते हैं और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं.
फाल्गुन पूर्णिमा हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष की अंतिम पूर्णिमा मानी जाती है. इस दिन स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पापों का क्षय होता है. वहीं होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. पौराणिक कथा के अनुसार भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने होलिका का अंत किया था. इसी स्मृति में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है. लोग अग्नि की परिक्रमा कर अपने और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं. इसके साथ ही आज मंगलवार का व्रत भी किया जाएगा. मंगलवार व्रत हनुमानजी को चोला और सिंदूर अर्पित किया जाता है और भोग लगाकर हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करना उत्तम माना जाता है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 मार्च 2026
आज की तिथि- पूर्णिमा – 05:07 पी एम तक, फिर प्रतिपदा तिथि
आज का नक्षत्र- मघा – 07:31 ए एम तक, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र
आज का करण- बव – 05:07 पी एम तक, बालव – 04:54 ए एम, 4 मार्च तक, फिर कौलव
आज का योग- सुकर्मा – 10:25 ए एम तक, धृति योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:44 ए एम
सूर्यास्त- 06:22 पी एम
चन्द्रोदय- 06:21 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं
होलिका दहन के शुभ योग और मुहूर्त 3 मार्च 2026
होलिका दहन का समय: शाम 06:47 बजे से शुरू होकर रात 08:50 बजे तक रहेगा
ब्रह्म मुहूर्त: 05:05 ए एम से 05:55 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:56 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:16 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:20 पी एम से 06:44 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, 12:57 ए एम, 4 मार्च
शिववास: श्मशान में – 05:07 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ
आज के अशुभ मुहूर्त 3 मार्च 2026
राहुकाल: 03:28 पी एम से 04:55 पी एम
यमगण्ड: 09:39 ए एम से 11:06 ए एम
दुर्मुहूर्त: 09:04 ए एम से 09:50 ए एम
गुलिक काल: 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
आडल योग: 06:44 ए एम से 07:31 ए एम
वर्ज्य: 03:34 पी एम से 05:10 पी एम
गण्ड मूल: 06:44 ए एम से 07:31 ए एम
दिशाशूल- उत्तर
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-3-march-2026-tuesday-falgun-purnima-chandra-grahan-holika-dahan-2026-hanuman-puja-and-muhurat-rahu-kaal-disha-shool-moon-time-today-10235502.html







