Home Astrology aaj ka panchang 5 october 2025 | ravivar vrat Surya puja muhurat...

aaj ka panchang 5 october 2025 | ravivar vrat Surya puja muhurat ravi yoga rahu kaal ashubh samay | आज का पंचांग, 5 अक्टूबर 2025

0
5


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 October 2025: आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. पंचांग अनुसार आज आश्विन शुक्ल त्रयोदशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, तैतिल करण, गण्ड योग, पश्चिम का दिशाशूल और कुंभ राशि का चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह 08:01 ए एम से है, जो पूरी रात रहेगा. रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होने से सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. इस योग में आप सूर्य देव की पूजा करें. जो लोग आज रविवार व्रत हैं, वे सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्य मंत्र का जाप करें. गायत्री मंत्र पढ़ें और रविवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद सूर्य देव की आरती करें. इससे सूर्य के शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे और कुंडली का सूर्य दोष मिटेगा.
कुंडली के सूर्य दोष को दूर करने के लिए लाल चंदन की माला से सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें. रविवार को गुड़, घी, केसर, लाल रंग के कपड़े, लाल रंग के फूल, लाल फल, तांबे के बर्तन, सोना आदि का दान करें. इससे भी सूर्य दोष मिटता है. सूर्य दोष दूर करने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पिता की सेवा करें. पिता नहीं है, तो परिवार के बड़े सदस्य की सेवा करें. सूर्य के मजबूत होने से धन, धान्य और सफलता प्राप्त होगी. समाज और सरकार में कोई बड़ा पद प्राप्त होगा. सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें. आज पूरे दिन चोर पंचक हैं, इसमें चोरी की आशंका रहती है. पंचांग से देखें पूरे दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 अक्टूबर 2025

आज की तिथि- त्रयोदशी – 03:03 पी एम तक, उसके बाद चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 08:01 ए एम तक, पूर्व भाद्रपद – 06:16 ए एम, अक्टूबर 06 तक
आज का करण- तैतिल – 03:03 पी एम तक, गर – 01:47 ए एम, अक्टूबर 06 तक, वणिज
आज का योग- गण्ड – 04:34 पी एम तक, फिर वृद्धि
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- कुम्भ- 12:45 ए एम, अक्टूबर 06 तक, फिर मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:16 ए एम
सूर्यास्त- 06:02 पी एम
चन्द्रोदय- 04:54 पी एम
चन्द्रास्त- 05:08 ए एम, अक्टूबर 06

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 ए एम से 05:27 ए एम
रवि योग: 08:01 ए एम से 06:16 ए एम, अक्टूबर 06
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:07 पी एम से 02:54 पी एम
अमृत काल: 10:51 पी एम से 12:20 ए एम, अक्टूबर 06
निशिता मुहूर्त: 11:45 पी एम से 12:34 ए एम, अक्टूबर 06
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:16 ए एम, अक्टूबर 06 से 06:17 ए एम, अक्टूबर 06

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:44 ए एम से 09:13 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:41 ए एम से 12:09 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:38 पी एम से 03:06 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:02 पी एम से 07:34 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:34 पी एम से 09:06 पी एम
चर-सामान्य: 09:06 पी एम से 10:38 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:41 ए एम से 03:13 ए एम, अक्टूबर 06
शुभ-उत्तम: 04:45 ए एम से 06:17 ए एम, अक्टूबर 06

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 04:34 पी एम से 06:02 पी एम
यमगण्ड- 12:09 पी एम से 01:38 पी एम
गुलिक काल- 03:06 पी एम से 04:34 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:28 पी एम से 05:15 पी एम
चोर पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

नन्दी पर – 03:03 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-5-october-2025-ravivar-vrat-surya-puja-shubh-muhurat-ravi-yoga-panchak-rahu-kaal-ashubh-samay-ws-kl-9696764.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here