Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 03 October 2025: 3 अक्टूबर, शुक्रवार को अश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र और धृति योग के संयोग में चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, आज वृषभ राशि वालों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए. जानिए आज का शुभ रंग, अंक और दिन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी उपाय.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 03 October 2025 (आज वृषभ राशि राशिफल): ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 3 अक्टूबर को अश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और दिन शुक्रवार है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज श्रवण नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी शनि हैं.
आज वृषभ राशि का बिजनेस राशिफल
वृषभ राशि के जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक हो सकता है. व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं और नई लोगों से मुलाकात होने के भी संकेत हैं. हालांकि इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. इन्वेस्टमेंट के लिहाज से भी दिन अच्छा है- अगर आप प्लॉट या संपत्ति में निवेश करते हैं तो भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
जिन जातकों की नौकरी है, उनके लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. काम का दबाव मानसिक रूप से थका सकता है, लेकिन बॉस और सीनियर्स का सहयोग मिलने से स्थितियां संभल जाएंगी. कड़ी मेहनत से पीछे न हटें, सफलता जरूर मिलेगी.
वृषभ राशि का लव लाइफ राशिफल
आज आपकी लव लाइफ थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है. पार्टनर से बहस या अनबन की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम और समझदारी बरतें. छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही आज के दिन शांति का रास्ता होगा.
पैसों के लेन-देन में बरतें सतर्कता
आज का दिन पैसों के मामले में सतर्कता बरतने का है. कोई भी उधार देने से बचें, वरना धन लंबे समय तक फंस सकता है. अगर कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय ले रहे हैं तो बड़ों की सलाह जरूर लें.
आज वृषभ राशि का आज का शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
आज वृषभ राशि के उपाय: आज माता लक्ष्मी की पूजा करें और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-taurus-rashifal-3-october-2025-today-vrishabh-rashi-in-hindi-love-career-business-local18-9690653.html

















