Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today 03 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज मिला जुला रहने वाला है. आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका असर आम लोगों के साथ-साथ राशि अनुसार भी महसूस किया जाएगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि वालों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है.
Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today 03 March 2026: ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार, 03 मार्च 2026 मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आज मिला जुला रहने वाला है. आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका असर आम लोगों के साथ-साथ राशि अनुसार भी महसूस किया जाएगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि वालों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है.
सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के लिहाज से यह दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए भी अच्छे मौके बन सकते हैं. मेहनत करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. जिन्होंने हाल ही में परीक्षाएं दी हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे संकेत हैं. पढ़ाई में किया गया प्रयास सफल हो सकता है और भविष्य में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. कारोबार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. धन की आवक बनी रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि ज्योतिषाचार्य ने सलाह दी है कि आज किसी भी प्रकार का बड़ा लेन-देन करने से बचें. खासकर जमीन, मकान, दुकान या इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद-फरोख्त टालना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है..
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से यह दिन राहत देने वाला साबित हो सकता है. सुबह से ही शरीर में ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी. जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे, उन्हें सुधार नजर आ सकता है. छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. हालांकि ग्रहण के कारण दिनचर्या में थोड़ा बदलाव जरूरी है.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन के लिए यह दिन सुखद रहने वाला है. घर में खुशियों का माहौल रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा बीतेगा. पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ बढ़ेगी. प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेमियों के लिए भी यह दिन अच्छा है. रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा. बातचीत और समझदारी से पुराने मतभेद भी दूर हो सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है. खासकर गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. इस दिन बुनाई, कढ़ाई जैसे कामों से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ग्रहण के समय खाना बनाने या खाने से भी परहेज करना चाहिए. दीपक जलाने जैसे कार्य भी टालने चाहिए. ग्रहण समाप्त होने के बाद सिंह राशि के जातकों के लिए स्नान और भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना गया है. ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और दिन सकारात्मक बना रह सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-today-holi-lunar-eclipse-03-march-2026-leo-daily-horoscope-chandra-grahan-10235339.html
