Friday, February 27, 2026
26 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Aaj Ka Singh Rashifal 02 february 2026: सिंह राशि के जातक आज रहें सावधान! प्रेमी से मिल सकता है धोखा, पढ़ें आज का राशिफल 


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 02 february 2026, आज का सिंह राशिफल: आज लग्न में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति बन रही है, जिससे मन में बेचैनी और गुस्सा बढ़ सकता है. हालांकि, न्याय से जुड़े मामलों में राहत मिलने के योग भी बन रहे हैं. कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस आज आपके पक्ष में जा सकते हैं. लेकिन साथ ही, किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका भी बनी हुई है.

Aaj Ka Singh Rashifal 02 february 2026, Leo Daily Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सिंह राशि बारह राशियों में पांचवीं राशि है और आज का शुभ अंक भी 5 बन रहा है. इस संयोग के कारण इससे जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. निवेश, लॉटरी या किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेते समय इस अंक को ध्यान में रखना लाभकारी हो सकता है. इसके अलावा 2, 5, 7 और 8 अंक भी आज शुभ फल देने वाले माने जा रहे हैं. इन अंकों से जुड़े कामों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, 2 फरवरी 2026, सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला हैं. आज लग्न में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति बन रही है, जिससे मन में बेचैनी और गुस्सा बढ़ सकता है. हालांकि, न्याय से जुड़े मामलों में राहत मिलने के योग भी बन रहे हैं. कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस आज आपके पक्ष में जा सकते हैं. लेकिन साथ ही, किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका भी बनी हुई है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना होगा.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि वालों को आज विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों या नजदीकी लोगों से सावधान रहना होगा. किसी तरह का धोखा या गलतफहमी परेशानी का कारण बन सकती है. लेन-देन में लापरवाही नौकरी पर असर डाल सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में मन भटक सकता है, इसलिए पहले से चुने गए विषयों पर ही ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा. यही आदत भविष्य में सफलता दिला सकती है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मानसिक तनाव और चिंता के कारण थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. हालांकि, किसी बड़ी बीमारी का खतरा नहीं है. पुरानी समस्याओं के बढ़ने की भी संभावना कम है. मन को शांत रखने का प्रयास करें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन औसत रहने वाला है. व्यापार से जुड़े लोगों को धोखाधड़ी से सतर्क रहना होगा. किसी भी तरह के सौदे या लेन-देन में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. आर्थिक स्थिति में थोड़ी कमजोरी देखने को मिल सकती है. ज्योतिषी की सलाह है कि आज नए निवेश से बचें और सही समय का इंतजार करें. पैसा फंसने या डूबने की संभावना बनी हुई है.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों में आज स्थिरता बनी रहेगी. पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे. कोई बड़ा विवाद नहीं होगा, लेकिन भावनात्मक दूरी भी महसूस हो सकती है. प्रेम संबंधों में साथी की ओर से दबाव या गलत मांग हो सकती है. अविवाहित लोगों को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए. किसी पर जल्दी भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. प्यार में धोखा मिलने के योग भी बन रहे हैं.

आज इन बातों का ध्यान रखें 
अंत में ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी की सलाह है कि आज के दिन सिंह राशि के जातक धैर्य और संयम से काम लें. बातचीत में शांति बनाए रखें और विवादों से दूर रहें. लालच और जल्दबाजी से बचें. किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें. सही निर्णय और संयमित व्यवहार ही आज आपको सफलता और संतुलन दिला सकता है.

About the Author

authorimg

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

सिंह राशि के जातक आज रहें सावधान! प्रेमी से मिल सकता है धोखा, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-today-02-february-2026-leo-daily-horoscope-love-career-business-health-money-local18-10130237.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img