Thursday, February 5, 2026
31 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Aaj Ka Singh Rashifal 31 January 2026: सिंह राशि वाले आज गुस्से पर रखें नियंत्रण! रिश्तों में हो सकता है टकराव, पढ़ें आज का राशिफल 


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 31 January 2026, आज का सिंह राशिफल: आज मकर लग्न बन रहा है. सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र लग्न में विराजमान हैं, जिससे मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. ऐसे में धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए. वहीं, ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं, लेकिन मन की अस्थिरता और गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. आज सिंह राशि वालों के लिए 6 अंक काफी शुभ रहेगा.

Aaj Ka Singh Rashifal 31 January 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज मकर लग्न बन रहा है. सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र लग्न में विराजमान हैं, जिससे मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. ऐसे में धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सतर्क रहने वाला रहेगा. पति-पत्नी के बीच मतभेद या गलतफहमी होने के योग हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी.

शनिवार, 31 जनवरी 2026 को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं, लेकिन मन की अस्थिरता और गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज सिंह राशि वालों के लिए 6 अंक काफी शुभ माना गया है. यह अंक कुंडली के भाग्य स्थान में स्थित है, जिससे इससे जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. निवेश, लॉटरी या आर्थिक निर्णय लेते समय इस अंक को ध्यान में रखना लाभकारी हो सकता है. वहीं, 3, 7 और 8 अंक आज आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं, इसलिए इनसे जुड़े फैसलों में सावधानी रखना बेहतर रहेगा.

करियर और शिक्षा में स्थिति
नौकरीपेशा सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, खासकर महीने के आखिरी दिन होने के कारण काम का दबाव बना रहेगा. अतिरिक्त आय या साइड इनकम के योग फिलहाल नहीं बन रहे हैं. ईमानदारी और मेहनत से किया गया काम भविष्य में अच्छे परिणाम देगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. जिस विषय में पढ़ाई कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. एकाग्रता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.

स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. पानी से जुड़ी बीमारियां या पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है. समय पर इलाज और सही खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. लापरवाही करने से परेशानी बढ़ सकती है. पर्याप्त आराम और पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. बड़ी कमाई के संकेत नहीं मिल रहे हैं. चंद्रमा के छठे और आठवें स्थान पर प्रभाव के कारण व्यापार में लाभ की गति धीमी रह सकती है. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. निवेश की बात करें तो सफेद वस्तुओं, केमिकल उत्पादों, चांदी और तांबे से जुड़े कार्यों या निवेश में लाभ मिलने की संभावना है. सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
दांपत्य जीवन में आज थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. पति-पत्नी के बीच मतभेद या गलतफहमी होने के योग हैं. गुरु की दृष्टि के कारण रिश्तों में टकराव की संभावना बनी रहेगी. ऐसे में संवाद और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. वहीं, प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी. प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हो सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी.

About the Author

authorimg

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

सिंह राशि वाले आज गुस्से पर रखें नियंत्रण! रिश्तों में हो सकता है टकराव

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-today-31-january-2026-leo-daily-horoscope-love-career-business-health-money-local18-10123435.html

Hot this week

Topics

Rahu Ketu Story। राहु केतु का प्रभाव

Rahu Ketu Effect: ज्योतिष का नाम सुनते ही...

उज्जैन-काशी में अलग-अलग तारीख! आखिर कब मनाई जाएगी होली? – Bharat.one हिंदी

homevideosHoli 2026: उज्जैन-काशी में अलग-अलग तारीख! आखिर कब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img