Home Astrology Aaj Ka Tula Rashifal: व्यापार में वृद्धि, नौकरी मे तरक्की, जानें प्रेम...

Aaj Ka Tula Rashifal: व्यापार में वृद्धि, नौकरी मे तरक्की, जानें प्रेम करने वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, करें ये उपाय

0
2


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 1 December: आज (सोमवार) तुला राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान और यात्रा में चोट की संभावना के चलते सावधान रहना होगा. हालांकि, बड़े और ऊंचे लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. परेशानियों से बचने के लिए, मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की पूजा करें और गुलाबी वस्त्र धारण करें.

ख़बरें फटाफट

आज का राशिफलः आज यानी सोमवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए कुछ मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. दरअसल, आज कुछ अनपेक्षित घटनाओं के कारण आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है, इसलिए वित्तीय लेनदेन में सजगता बरतना आवश्यक है. इसके साथ ही यात्रा के दौरान चोट लगने की संभावना भी बन रही है, जिसके लिए सतर्क रहना ज़रूरी है.

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला असर देगा, लेकिन सहयोगात्मक दृष्टिकोण से देखें तो आपको आज अच्छे और बड़े लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. वहीं, अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए यह दिन सजगता बढ़ाने वाला है. पढ़ाई के प्रति मन लगेगा और वे उचित तरीके से अपनी शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

क्या बोले ज्योतिषीः
पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा के अनुसार प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. आपको अपने जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. हालांकि, आज आपको अनावश्यक चिंता और परेशानी से बचने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि कई बार सोचने से ज्यादा परेशानी हो सकती है.

भाग्य निर्माण के लिए आज का दिन सहयोगात्मक है. आपको ऊंचे और बड़े लोगों का अच्छा खासा सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है. व्यापारिक क्षेत्र में आपसे उच्च सदस्य लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जो आपके व्यवसाय के लिए शुभ होगा. वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन सुखद है; उन्हें अपने सीनियर (उच्च अधिकारियों) का सहयोग मिलेगा. आज आमदनी के स्रोत भी बेहतर होते हुए दिख रहे हैं.

आज के दिन के उपाय:
तुला राशि के जातक को आज मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करनी चाहिए .”ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें, और यदि संभव हो तो एक माला महामृत्युंजय जाप करने का प्रयास करें, जो आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। शिवलिंग पर पंचामृत और जल चढ़ाने से बहुत सारी परेशानियों से निजात मिलेगी. आज आप गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें, जो आपके लिए शुभ रहेगा.

About the Author

authorimg

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homeastro

Tula Rashifal: व्यापार में वृद्धि, नौकरी मे तरक्की, जानें आज का उपाय


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-1-december-2025-libra-horoscope-in-hindi-economic-loss-warning-for-tula-rashi-today-exercise-caution-local18-ws-kl-9915095.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here