Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 5 December 2025: 5 दिसंबर के ज्योतिष अनुसार वृषभ राशि का दिन शुभ रहेगा. बिजनेस फैसलों में लाभ, करियर में प्रगति, लव लाइफ में खुशहाली और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोगों को पेंडिंग कार्य पूरा करने और टारगेट हासिल करने का मौका मिलेगा. लव लाइफ में आज खुशियों का संयोग है, जबकि शादीशुदा लोगों को वाणी पर संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal Taurus Horoscope Today, वृषभ राशिफल 5 दिसंबर 2025: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों का राशिफल निर्धारित किया जाता है. 5 दिसंबर को पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार आज रोहिणी नक्षत्र और सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहेगा.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन अनुकूल रहेगा. जो लोग छात्र हैं उन्हें आज पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहिए. यदि आप आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होते हैं तो सफलता मिलने की संभावना है. साथ ही, स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें.
बिजनेस में ले सकेंगे बड़े फैसले, नौकरी में मिलेगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो कारोबार कर रहे हैं, आज वे अपने व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकेंगे. इन फैसलों से भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा. आज आप ऑफिस में अपने पेंडिंग काम को पूरा करेंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोग अपना टारगेट आसानी से हासिल कर लेंगे. इन्वेस्टमेंट करने का विचार कर रहे हैं तो आज म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.
लव लाइफ में खुशहाली, रिश्तों में आएगी मजबूती
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज बेहद सकारात्मक रहेगी और खुशहाली चलकर आएगी. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं और आपके प्रेम संबंध और मजबूत होंगे. शादीशुदा लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
माता लक्ष्मी पर कमल की माला चढ़ाएं, होगा आर्थिक लाभ
आज का शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 5 है. वृषभ राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की पूजा कर कमल के फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ फल प्राप्त होंगे.
About the Author

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashifal-5-december-today-taurus-horoscope-love-career-business-future-predictions-local18-9929472.html







