Last Updated:
Aaj ka vrishabh Rashifal 31 October 2025, Taurus Horoscope Today: 31 अक्टूबर, शुक्रवार को बन रहा है धनिष्ठा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग. काशी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। बिजनेस में मुनाफा, लव लाइफ में खुशहाली और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं, लेकिन नौकरी में थोड़ा तनाव भी रह सकता है.
Aaj Ka vrishabh Rashifal 31 October 2025 (आज का वृषभ राशिफल): 31 अक्टूबर, शुक्रवार का दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज धनिष्ठा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज मकर राशि में शनि देव के प्रभाव में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहेगा.
पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार, आज वृषभ राशि के जातकों का दिन काफी शुभ रहेगा. आप नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं और नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. हालांकि, अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है.
नौकरी में थोड़ा तनाव, लेकिन बिजनेस में मुनाफा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. अगर आप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं, तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है. आपको अचानक धन लाभ भी मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज काम का दबाव या तनाव महसूस हो सकता है. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल अपना फैसला टाल दें. शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है.
लव लाइफ में खुशहाली और रोमांस का तड़का
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशहाल रहने वाली है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं या साथ में अच्छा समय बिता सकते हैं. शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य और शांतिपूर्ण रहेगा.
माता लक्ष्मी की करें पूजा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज का शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 1
उपाय: वृषभ राशि के जातकों को आज माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. उन्हें सफेद पेड़ा चढ़ाएं, इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी.
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashifal-31-october-2025-aries-rashi-in-hindi-love-career-business-future-predictions-local18-9796933.html
