Home Astrology aaj ka Vrishabh rashifal 5 february 2026 horoscope | today taurus horoscope...

aaj ka Vrishabh rashifal 5 february 2026 horoscope | today taurus horoscope | taurus love career business | आज का वृषभ राशिफल, 5 फरवरी 2026

0
1


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 5 february 2026 : Bharat.one से बात करते हुए काशी के ज्योतिषाचार्य संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों पर धनवर्षा होगी. माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी. दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है. पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. वैदिक हिंदू पंचाग के हिसाब से आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा कन्या राशि में हैं. आज आपको अपने पार्टनर से प्यार बढ़ाना होगा.

वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 5 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों पर आज माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी. यदि आप स्टूडेंट हैं तो आज आप अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें. आज आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. शत्रुओं से भी थोड़ा सतर्क रहें. नुकसान पहुंचा सकते हैं.

कहां लगाएं पैसा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके बिजनेस में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आप अपने काम को विस्तार भी दे सकते हैं. आज आप पूरी मेहनत के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो नई जगह नौकरी के लिए प्रयास करेंगे तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने या चांदी में पैसा जरूर निवेश करें, इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा.

बातचीत में बरतें सावधानी
वृषभ राशि के जातकों को लव लाइफ में आज अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी भी रखनी होगी. प्यार बढ़ाना होगा. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है.

हल्दी का करें दान
वृषभ राशि के जातकों का आज शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 है. आज के दिन अगर वृषभ राशि के जातक हल्दी का दान करेंगे तो इससे उनकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी. इससे आप आर्थिक रूप में समृद्धि होंगे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

पढ़ाई पर फोकस, नई नौकरी के योग…वृषभ राशि वालों को आज बढ़ाना होगा प्यार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashifal-5-february-today-taurus-horoscope-love-career-business-local18-10148588.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here