Home Astrology aaj ka Vrishchik rashifal 24 November 2025 Scorpio horoscope in hindi Grah...

aaj ka Vrishchik rashifal 24 November 2025 Scorpio horoscope in hindi Grah dosh and dhan labh

0
3


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 24 November: वृश्चिक राशि वालों के ज्योतिषीय स्थिति के अनुसार कर्म भाव में केतु की मौजूदगी आज वृश्चिक राशि वालों के लिए पिता से जुड़े तनाव या मानसिक अवसाद की स्थिति बना सकती है. महत्वपूर्ण पारिवारिक मामलों में सावधानी रखने की सलाह दी गई है. चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से धन लाभ का योग बन रहा है. अचानक धन प्राप्ति या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. हालांकि, बुध के व्यय भाव में होने से आर्थिक हानि, व्यर्थ खर्च या वित्तीय असंतुलन भी बढ़ सकता है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है. आज 24 नवम्बर 2025 सोमवार का दिन क्या आज का दिन शुभकारी रहेगा या फिर ग्रह दोष परेशान करेंगे. इसकी ज्योतिषीय गणना की विस्तृत व्याख्या दी है कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने.

पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें
ज्योतिषीय स्थिति के अनुसार कर्म भाव में केतु की मौजूदगी आज
वृश्चिक राशि वालों के लिए पिता से जुड़े तनाव या मानसिक अवसाद की स्थिति बना सकती है. महत्वपूर्ण पारिवारिक मामलों में सावधानी रखने की सलाह दी गई है. लग्न में सूर्य और मंगल की युति के कारण वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव, वाद-विवाद और क्लेश की संभावना बनी हुई है. जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है. उनके विवाह में बाधा कारक योग सक्रिय है. ऐसे में धैर्य और संयम आवश्यक रहेगा.
धन प्राप्ति या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना
चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से धन लाभ का योग बन रहा है. अचानक धन प्राप्ति या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. हालांकि, बुध के व्यय भाव में होने से आर्थिक हानि, व्यर्थ खर्च या वित्तीय असंतुलन भी बढ़ सकता है. योजनाबद्ध खर्च की सलाह दी गई है. भाग्य स्थान में स्थित बृहस्पति आज के दिन धर्म-कर्म में रुचि बढ़ाएगा. दान-पुण्य, गंगा स्नान, धार्मिक अनुष्ठान या किसी आध्यात्मिक गतिविधि में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. परोपकार के कार्य शुभ फल देंगे.

छोटी-बड़ी हानियों के संकेत
दूसरी ओर, शुक्र व्यस्त होने के कारण मानसिक तनाव और विभिन्न प्रकार की छोटी-बड़ी हानियों के संकेत हैं. वहीं शनि और राहु की चतुर्थ भाव में स्थिति गृहस्थ जीवन और मानसिक शांति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. शत्रु वृद्धि का योग होने से कार्यस्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता है.

आज के दिन अवश्य करें ये काम
डॉ.झा के अनुसार, अशुभ ग्रह प्रभाव को शांत करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ, कम से कम चतुर्थ और एकादश अध्याय अवश्य पढ़ें. वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें. सफेद रंग के वस्त्र धारण करें. दही, चंदन, शंख, कपूर और चांदी जैसी वस्तुएं सवा मीटर सफेद कपड़े में बांधकर ब्राह्मण को दान करें. इन उपायों से ग्रह दोष शांत होकर शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ती है.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कहीं अशुभ तो कहीं अपार धनयोग! वृश्चिक राशि के लिए आज कई छुपे संकेत

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-24-november-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-grah-dosh-and-dhan-labh-local18-ws-el-9885402.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here