Home Astrology aaj ka Vrishchik rashifal 28 january: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज...

aaj ka Vrishchik rashifal 28 january: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बन रहा है लाभ का योग, पुत्र ह्रास का भी संकेत, करें ये उपाय

0
1


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 28 january 2026: 28 जनवरी 2026, दिन बुधवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय काफी महत्वपूर्ण है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार, बुध बृहस्पति अनेक प्रकार से भयाक्रांत कारक योग बन रहा है तथा अनेक प्रकार से क्लेश कारक योग बन रहा है. शनि पंचमस्त होने के कारण यानी की पंचम भाव में होने के कारण तथा राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण शत्रु वृद्धि कारक योग बन रहा है, धन पुत्र पक्ष में ह्रास कारक योग बना रहा है. केतु शोकाकुल कारक योग बन रहा है.

अभिनव कुमार/दरभंगा: देश में बहुत से लोग हैं जो ज्योतिष पर भरोसा करते हैं और अपनी दिनचर्या भी उसी के अनुरूप पूरी करने की कोशिश करते हैं. यदि आप भी ज्योतिष को मानते हैं और आप वृश्चिक राशि के जातक हैं तो यहां हम आपको आज 28 जनवरी 2026, बुधवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. आज उनका दिन कैसा बीतेगा. किन चीजों का लाभ होगा और क्या घाटा उठाना पड़ सकता है. आज का दिन किन मामलों में शुभ फलदायी साबित होगा और किन मामलों में अशुभ होगा. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने बात की है दरभंगा के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा से.

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल झा के अनुसार, आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्तमस्त चंद्रमा होने के कारण अनेक प्रकार से लाभ कारक योग बनते दिख रहे हैं. चंद्रमा भाग्यश्त होकर उच्चस्त है. इससे वृश्चिक राशि के जाकतों की दान, पुन और स्नान कार्य में अभिरुचि बनेगी. आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों का तीर्थाटन कारक योग भी बन रहा है. सूर्य तृतीयस्त होने के कारण धन आगमन कारक योग बन रहा है और मंगल तृतीयस्त होने के कारण धन प्राप्ति कारक योग बन रहा है.

बुध बृहस्पति अनेक प्रकार से भयाक्रांत कारक योग बन रहा है तथा अनेक प्रकार से क्लेश कारक योग बन रहा है. शनि पंचमस्त होने के कारण यानी की पंचम भाव में होने के कारण तथा राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण शत्रु वृद्धि कारक योग बन रहा है, धन पुत्र पक्ष में ह्रास कारक योग बना रहा है. केतु शोकाकुल कारक योग बन रहा है.

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन जैसे योग बन रहे हैं उस हिसाब से ज्योतिषाचार्य ने शुभ कारकों को बढ़ाने और अशुभ कारकों को कम करने के ज्योतिषीय उपाय भी बताए हैं. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मार्कंडेय पुराण अंतर्गत दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय एवं एकादश अध्याय का पाठ करना चाहिए. वाल्मीकि कृत्य सुंदर कांड का पाठ और बुधवार होने के कारण विष्णु सहस्त्रनाम अस्त्र का पाठ करने से अशुभत्वों में कमी आएगी और शुभत्वों की प्राप्ति होगी.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट Bharat.one के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बन रहा है लाभ का योग, पुत्र ह्रास का भी संकेत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-28-january-2026-scorpio-horoscope-in-hindi-local18-ws-el-10113225.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here