Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 28 November: लग्नस्त मंगल एवं शुक्र, सूर्य होने के कारण सूर्य स्थान हानिकारक योग बना रहा है. मंगल दांपत्य जीवन में सैद्धांतिक मतांतर कारक योग बना रहा है. तो वही शुक्र लग्नास्त होने के कारण यानी की लग्न भाव में होने के कारण शत्रु नाश कारक योग भी बना रहा है. परंतु बुद्ध व्यस्त होने के कारण 12 वें घर में होने के कारण ह्रास कारक योग बन रहा है.
दरभंगा: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज 28 नवंबर 2025 शुक्रवार का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार आज ग्रह स्थिति कुछ विशेष संकेत दे रही है. आज लग्न में मंगल और शुक्र के होने के कारण सूर्य स्थान हानिकारक योग बना रहा है. मंगल की स्थिति दांपत्य जीवन में मतभेद और असंतोष ला सकती है. वहीं शुक्र लग्न में होने से शत्रु नाश योग बन रहा है. यानी शत्रु पक्ष से लाभ होगा. बुद्ध ग्रह 12वें घर में होने के कारण ह्रास योग बन रहा है, जिससे मानसिक व्याकुलता और खर्च बढ़ने की संभावना है.
बृहस्पति ग्रह उच्च स्थिति में होने के कारण भाग्य भाव पर पूर्ण दृष्टि दे रहा है. इसका सकारात्मक प्रभाव संतान पक्ष, बंधु-बांधव संबंध और शारीरिक स्वास्थ्य पर देखा जाएगा. साथ ही धर्म, दान, पुण्य और गंगा स्नान जैसे धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. हालांकि, चतुर्थ भाव में शनि, राहु और चंद्रमा की स्थिति के कारण पेट, पाचन, मांसपेशियों, हड्डियों और दांतों में तकलीफ की संभावना है. केतु की स्थिति शोक और मानसिक परेशानी भी ला सकती है. इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन विशेष उपाय लाभकारी रहेंगे. शुक्रवार के दिन शुक्र की शांति के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ, कम से कम चतुर्थ या एकादशी का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा, वर्ण युक्त वस्त्र पहनना, चमेली के पुष्प या तेल का दान और वाल्मीकि कृत्य सुंदरकांड का पाठ करने से अशुभ प्रभाव कम होंगे और शुभ प्रभाव बढ़ेंगे. आज वृश्चिक राशि के जातकों को धार्मिक क्रियाओं और उपायों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, खर्च और मानसिक तनाव को नियंत्रित रखने से दिन का अनुभव बेहतर रहेगा.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-28-november-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-local18-ws-el-9904512.html

















