Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 30 November: वृश्चिक राशि के लिए 30 नवंबर 2025 का दिन यानी रविवार को स्थान भ्रंश योग बन रहा है. इसके साथ ही शत्रु वृद्धि योग और वित्तीय खर्च के संकेत हैं. ज्योतिष विभाग के हेड डॉ. कुणाल कुमार झा ने इसको लेकर कुछ उपाय बताएं हैं. इसमें आदित्य हृदय स्त्रोत पाठ सुझाया है.
दरभंगाः वृश्चिक राशि वालों के लिए 30 नवंबर 2025 रविवार का दिन मिश्रित रहेगा। स्थान भ्रंश कारक योग बन रहा है. यानी नए स्थान पर जाने का योग. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार आज की ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ शुभ योगों के साथ-साथ कुछ अशुभ योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा? साथ ही कौन से उपाय लाभदायक होंगे.
डॉ.झा के अनुसार आज लग्नस्थ सूर्य होने के कारण स्थान भ्रंश कारक योग बन रहा है, जिसका अर्थ है कि आज नए स्थान पर जाने या बदलाव के योग बन रहे हैं. इसके साथ ही चंद्रमा पंचमस्थ एवं बृहस्पति भाग्यश्त होने के कारण सभी प्रकार के कार्यों में सिद्धि कारक योग बन रहा है. धर्म, दान, पुण्य और गंगा स्नान के लिए भी शुभ समय है. चंद्रमा पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से संतान पक्ष में अनुकूलता बनी हुई है.

शनि और राहु बना रहा शत्रु वृद्धि कारक योग
हालांकि, चतुर्थ भाव में शनि और राहु के होने से अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि कारक योग बन रहा है. इसके अलावा लग्नस्थ सूर्य के कारण दांपत्य जीवन में मतांतर, उग्रता, क्लेश और बाधा कारक योग भी बन रहा है. बुध व्यय भाव में होने से भ्रंश कारक योग बन रहा है, जिससे आज वित्तीय खर्च अधिक हो सकता है.
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को रविवार होने के कारण वाल्मीकि कृत आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. लाल रंग का वस्त्र धारण करें. सुंदरकांड एवं दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें. गाय के दूध से सूर्य देव को अर्ध्य दें और उजाला सफेद आग का जड़ लाल कपड़े में बांधकर बांह पर धारण करें. इससे अशुभता कम होगी और शुभता की प्राप्ति होगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-30-november-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-saturn-rahu-fourth-house-enemies-remedies-local18-ws-ekl-9910342.html







