Home Astrology aaj ka Vrishchik rashifal 31 January 2026 Scorpio horoscope in hindi explained...

aaj ka Vrishchik rashifal 31 January 2026 Scorpio horoscope in hindi explained planetary effects on Vrishchik Rashi

0
1


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 31 January 2026: दरभंगा के ज्योतिषाचार्य ने वृश्चिक राशि वालों को आज शाम 7:44 तक सावधान रहने की चेतावनी दी है. कष्टकारी योग के प्रभाव को कम करने के लिए सुंदरकांड पाठ और हनुमान जी की विशेष पूजा के उपाय बताए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

दरभंगाः आज शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. दरभंगा के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार 31 जनवरी 2026 शाम के 8:00 बजे तक का समय इस राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से प्रतिकूल रह सकता है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल आज वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी है. जिसमें सावधानी और उपाय दोनों की महत्ता बताई गई है.

ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि आज त्रयोदशी तिथि के दिन संध्या 7:44 बजे तक ‘कष्ट कारक योग’ का निर्माण हो रहा है. इस दौरान जातकों को शारीरिक कष्ट या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, राहत की बात यह है कि शाम 7:44 बजे के बाद जब चंद्रमा का गोचर भाग्य भाव में होगा. तब स्थितियां अनुकूल होंगी और सम्मान प्राप्ति के योग बनेंगे. वर्तमान में बृहस्पति के अस्त होने (अस्मष्ट बृहस्पति) के कारण पारिवारिक क्लेश की आशंका बनी हुई है. वहीं, शनि और राहु की प्रतिकूलता धन और संतान पक्ष के लिए शुभ संकेत नहीं दे रही है. जिससे धन हानि या संतान से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं. केतु का प्रभाव मन को कुछ समय के लिए शोकाकुल या उदास बना सकता है.

संकट से बचाव के अचूक उपाय
शनिवार का दिन होने के कारण ज्योतिषाचार्य ने कुछ विशेष उपाय साझा किए हैं, ताकि ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके. आज बाल्मीकि रचित सुंदरकांड और पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करना परम फलदायी होगा. गाय के शुद्ध घी में सिंदूर घोलकर हनुमान जी की प्रतिमा पर अर्पित करें. पीपल के वृक्ष की जड़ में काला तिल, गुड़ और जल मिश्रित कर अर्पण करें और वहां तिल के तेल का दीपक जलाएं. राहु जन्य दोषों की शांति के लिए असहायों या चांडाल को भोजन कराना शुभ होगा. आज वृश्चिक राशि के जातकों को काले रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी गई है. ज्योतिषाचार्य का निष्कर्ष है कि शाम तक धैर्य बनाए रखें और धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ाएं, जिससे रात्रि के समय भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सके.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

शाम 8 बजे तक संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले, कष्टकारी योग के बीच करें ये उपाय


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-31-january-2026-scorpio-horoscope-in-hindi-explained-planetary-effects-on-vrishchik-rashi-local18-ws-kl-10122299.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here