Home Astrology Aquarius Horoscope Today, January 25, 2026: chance in your career, health precautions...

Aquarius Horoscope Today, January 25, 2026: chance in your career, health precautions are necessary, and worshipping the Sun will help you get rid of debt – Chhattisgarh News

0
0


Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 January 2026 : छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति बताती हैं कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक रहने वाला है. जहां एक ओर करियर में जीवन बदलने वाला अवसर मिलने वाला है, वहीं दूसरी ओर सेहत और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. आज किया गया सही निर्णय भविष्य में बड़ी सफलता और ग्रोथ का रास्ता खोल सकता है.

हेल्थ राशिफल: मौसम बदलने से बढ़ सकती है परेशानी
आज कुंभ राशि के जातकों को सिर दर्द और पैरों में दर्द की समस्या बनी रह सकती है. मौसम में हो रहे बदलाव का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. यदि आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते हैं तो कामकाज प्रभावित हो सकता है. बेहतर होगा कि समय पर आराम करें, खान-पान संतुलित रखें और अपनी हेल्थ पर विशेष ध्यान दें.

करियर राशिफल: फोकस नहीं किया तो चूक सकते हैं मौका
करियर के लिहाज से आज का दिन लास्ट चांस साबित हो सकता है. आपको एक ऐसा अवसर मिलने वाला है जो भविष्य की दिशा तय करेगा. यदि आप सफलता और ग्रोथ पाना चाहते हैं तो इस मौके पर पूरी तरह डटे रहिए. इसे छोड़ने पर दोबारा ऐसा मौका मिलने की संभावना कम है. नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं.

ग्रोथ और सक्सेस: मेहनत का फल मिलने का समय
आपने लंबे समय से जो मेहनत की है, अब उसका आउटकम मिलने का समय आ गया है. जिन कामों के परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वे आज सामने आ सकते हैं. आपकी लाइफ में ग्रोथ और सफलता के योग बने हुए हैं. खुद पर भरोसा रखें, क्योंकि आपके भीतर वह सारी शक्ति और विजडम मौजूद है जिसकी आपको जरूरत है.

लव और लाइफ पार्टनर: मिलेगा पूरा सपोर्ट
आज आपके लाइफ पार्टनर का मजबूत सहयोग मिलेगा. आगे बढ़ने और सफलता पाने में वे आपके लिए सपोर्ट सिस्टम बनेंगे. रिश्तों में समझदारी और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी, जिससे मानसिक मजबूती भी मिलेगी.

फाइनेंस राशिफल: खर्च और वादों से बचें
आज न तो कोई बड़ा खर्च करें और न ही किसी से बड़ा वादा करें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है. किसी पुराने कर्ज को लेकर समाधान मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसके लिए धैर्य और सही उपाय जरूरी होंगे.

सूर्य उपाय: कर्ज और नौकरी के लिए विशेष उपाय
सूर्य उदय के 2 घंटे के भीतर तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें, जल में 21 दाने लाल मिर्च डालें, मंत्र जाप करें:
ॐ सूर्याय नमः, सूर्य को प्रणाम कर कर्ज से मुक्ति का मार्ग मांगें, हेल्थ समस्या वाले जातक सूर्य को सिंदूर और हल्दी अर्पित करें
सरकारी नौकरी के लिए लाल फूल, लाल सिंदूर और गुड़ चढ़ाएं.

लकी कलर और लकी नंबर
लकी कलर:
लाल, सफेद, पीला
लकी नंबर:     5


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aquarius-horoscope-today-january-25-2026-chance-your-career-health-precautions-get-rid-of-debt-local18-10104215.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here