Home Astrology Astro tips : इस मूलांक के जातक पार्टनर पर नहीं बनाते दबाव,...

Astro tips : इस मूलांक के जातक पार्टनर पर नहीं बनाते दबाव, इनकी चमक से जलते हैं लोग, ये असली लीडर

0
1


Last Updated:

Mulank 1 horoscope : मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक शास्त्र का भी साफ प्रभाव देखने को मिलती है. जिसका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उसका मूलांक 1 माना जाता है. Bharat.one से बात करते हुए अयोध्या के पंडित सीताराम बताते हैं कि कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो प्रतिभा के धनी होते हैं. 1 मूलांक के जातक सूर्य ग्रह से प्रभावित होते हैं. इनके व्यक्तित्व पर इसका असर साफ दिखता है. ये लोग आत्मविश्वासी होते हैं. जन्म से लीडर माने जाते हैं. समाज में मान सम्मान की वृद्धि हो रहती है. अपनी मेहनत से बड़े पद हासिल करते हैं. इनकी ऊर्जा दूसरों को असहज भी करती है.

अयोध्या. हमारे जीवन में जिस तरह ज्योतिष शास्त्र का प्रभाव पड़ता है, ठीक उसी प्रकार अंक शास्त्र का भी प्रभाव माना जाता है. अंक शास्त्र के मुताबिक जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, तो उस व्यक्ति का मूलांक 1 माना जाता है. अंक शास्त्र के हिसाब से जन्म तिथि के आधार पर ही व्यक्ति के मूलांक का आकलन किया जाता है. कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो करियर में हमेशा उच्च पद पाते हैं. स्वभाव भी इनका अच्छा होता है. Bharat.one से बात करते हुए अयोध्या के पंडित सीताराम बताते हैं कि व्यक्ति के जीवन में अंक ज्योतिष का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होता है. कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं. एक मूलांक के जातक सूर्य ग्रह से भी प्रभावित होते हैं. ऐसे में यह लोग काफी प्रभावशाली भी माने जाते हैं.

मूलांक 1 के जातक काफी तेज होते हैं. आत्मविश्वासी होते हैं. जन्म से ही यह लोग लीडर होते हैं. भगवान सूर्य का इन पर आशीर्वाद रहता है. समाज में मान सम्मान की वृद्धि होती है. ये लोग हर काम में आगे रहना पसंद नहीं करते हैं. मेहनत के बल पर समाज में बड़ा नाम भी कमाते हैं. मुश्किल समय में शांत रहते हैं. समस्या आने पर भी यह लोग किसी तरह घबराते नहीं. समय के साथ ये लोग अपनी मेहनत से बड़े पद पर आसीन होते हैं.

दूसरे असहज

रिलेशनशिप की अगर बात करें तो मूलांक 1 के जातक इस मामले में काफी अच्छे भी माने जाते हैं. रिलेशनशिप को ये बखूबी से निभाना जानते हैं और यह पार्टनर पर दबाव बनाने का प्रयास नहीं करते. मूलांक एक के जातक करियर के क्षेत्र में भी उच्च पद पर हासिल करते हैं. आईपीएस-पीसीएस जैसी प्रशासनिक सेवाओं में इनका जलवा रहता है. ये लोग तेजस्वी होते हैं. कभी-कभी इनकी चमक और ऊर्जा दूसरों को असहज भी करती है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

इस मूलांक के जातक पार्टनर पर नहीं बनाते दबाव, चमक से जलते लोग, ये असली लीडर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-mulank-1-horoscope-ayodhya-pandit-sitaram-local18-10147946.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here