Home Astrology Astro Tips: लाल मिर्च का ये उपाय बना देगा आपके सारे बिगड़े...

Astro Tips: लाल मिर्च का ये उपाय बना देगा आपके सारे बिगड़े काम, तरक्की के भी खुलेंगे रास्ते

0
5


Last Updated:

Astro Tips: लाल मिर्च जहां खाने में स्वाद लाती है तो वहीं इसके टोटके और उपाय आपके कई बिगड़े काम बना सकते हैं. लाल मिर्च से नजर भी उतारी जाती है और यहां कुछ ज्योतिषीय उपाय भी हैं, जिन्हें करके आप अपने करियर, संत…और पढ़ें

लाल मिर्च का ये उपाय बना देगा आपके बिगड़े काम, तरक्की के भी खुलेंगे रास्ते

Astro Tips

Astro Tips: भारतीय संस्कृति में लाल मिर्च का विशेष महत्व है. इसका उपयोग न केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि ज्योतिष और तंत्र-मंत्र में भी इसका महत्वपूर्ण स्थान है. लाल मिर्च के कुछ सरल और अचूक उपाय आपके जीवन में धन, समृद्धि और सफलता ला सकते हैं. ज्योतिषाचार्य रवि पाराशर लाल मिर्च के इन उपाय की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, इसे कब और कैसे करना है इसकी भी पूरी जानकारी इस खबर में मिलेगी.

लाल मिर्च के चमत्कारी उपाय:

धन प्राप्ति के लिए: यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर बजरंग बली को 4 लाल मिर्च अर्पित करें. मान्यता है कि इससे धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में धन का प्रवाह बढ़ता है.

व्यापार में वृद्धि के लिए: अपने व्यवसाय में लाभ बढ़ाने के लिए शनिवार के दिन अपनी कार्यस्थल के प्रवेश द्वार पर दो लाल मिर्च टांग दें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यापार में तेजी से वृद्धि होती है.

अटके हुए धन की वापसी के लिए: आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है और वापस नहीं मिल रहा है, तो एक लाल कपड़े में सात लाल मिर्च बांधकर अपने पास रखें. एक सप्ताह बाद कपड़े को बदल दें. ऐसा करने से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

बाधाओं को दूर करने के लिए: जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए रात को सोते समय एक बर्तन में पानी लेकर उसमें 21 लाल मिर्च के बीज डालें. सुबह उठकर इस पानी को अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर घर के बाहर फेंक दें.

दरिद्रता दूर करने के लिए: आप आर्थिक रूप से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन 7 ताजी लाल मिर्च उस स्थान पर रखें जहां आपको नुकसान हो रहा है. जैसे-जैसे मिर्च सूखती जाएंगी, आपकी समस्याएं भी कम होती जाएंगी.

ये सरल उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करें.

homeastro

लाल मिर्च का ये उपाय बना देगा आपके बिगड़े काम, तरक्की के भी खुलेंगे रास्ते


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-laal-mirch-totke-upay-tricks-can-turn-your-luck-in-hindi-8964219.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here