Last Updated:
Astrological Remedies To Pass Exams : एग्जाम का सीजन चल रहा है और इस वजह से छात्रों में तनाव की वजह से पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता है. एक तरफ छात्रों को पढ़ाई की वजह से टेंशन होती है और दूसरी तरह अच्छे नंबर ला…और पढ़ें

परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के ज्योतिष उपाय
हाइलाइट्स
- तुलसी और मिश्री से याददाश्त बढ़ाएं.
- सरस्वती की पूजा से परीक्षा की टेंशन दूर करें.
- मीठा दही खाने से मन शांत रहेगा.
बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषित कर दी गई है और अब परीक्षाओं के दिन भी काफी नजदीक हैं. बोर्ड की परीक्षाएं करियर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. इस वजह से बोर्ड़ की परीक्षा आते ही छात्रों के मन में पढ़ाई-लिखाई की चिंता बढ़ जाती है. छात्र इसके लिए दिन-रात जी तोड़ मेहनत करते हैं, ताकि वे अच्छे नंबर ला सकें. माता-पिता भी एग्जाम के सीजन में बच्चों की पूरी मदद करते हैं और कोई कसर नहीं छोड़ते. परीक्षा में छात्रों को पूरी सफलता मिले, इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं. इन उपायों के करने से छात्रों को इसका अच्छा फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्योतिष के कौन-से उपाय फायदेमंद रहेंगे…
इस उपाय से याद करने की क्षमता होगी मजबूत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन बच्चों में याद करने की शक्ति कमजोर है, उनको तुलसी के 11 पत्ते लेकर उनका रस निकालकर मिश्री के साथ हर रोज सेवन कराएं. अगर रस निकालना संभव नहीं है तो तुलसी के साथ ही मिश्री भी खिला सकते हैं. लेकिन तुलसी के पत्ते ज्यादा से ज्यादा हों इस बात का ध्यान रखें. ऐसा करने से याद करने की क्षमता में मजबूत होगी, जिससे परीक्षा की टेंशन कम होगी.
इस उपाय से एग्जाम की टेंशन होगी दूर
छात्र अपने अध्ययन कक्ष में माता सरस्वती की फोटो अवश्य लगाएं और पढ़ाई लिखाई के लिए बैठने से पहले माता के सामने कपूर का दीपक अवश्य जलाएं. कपूर जलाने के बाद तीन अगरबत्ती भी जलाएं और सरस्वती चालीसा का पाठ भी करें. इसके बाद हाथ जोड़कर माता से प्रार्थना करें और फिर शांत वातावरण में पढ़ाई लिखाई शुरू करें. ऐसा करने से पढ़ाई लिखाई की समस्या दूर होगी और अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकेंगे.
इस उपाय से छात्र का मन होगा शांत
बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पांच दिन पहले से हर रोज बच्चों को मीठा दही खिलाएं. लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखें कि दही खिलाने का समय बदलता रहे. जैसे एक दिन आपने बच्चे को सुबह 8 बच्चे दही दिया तो अगले दिन 9 बजे दें. उसके अगले दिन 10 बजे. उसके अगले दिन 11 बजे और उसके अगले दिन 12 बजे. इस तरह आप हर दिन एक घंटा बढ़ाते जाएं. ऐसा करने से मन शांत रहेगा और पढ़ाई लिखाई में भी मन लगेगा.
इस उपाय से एकाग्रता और समझ में होगी वृद्धि
बोर्ड की पढ़ाई करते समय छात्र का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. पूर्व दिशा की ओर पढ़ाई करने से सूर्य ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और जिस विषय की पढ़ाई कर रहे हों, वह जल्दी याद और समझ में आता है. वहीं उत्तर दिशा की तरफ मुख करके पढ़ाई करने से मन की एकाग्रता में वृद्धि होती है और विषय जल्दी समझ में आने लगते हैं.
इस उपाय से परीक्षा में मिलेगी अच्छी सफलता
जिन बच्चों का पढ़ाई लिखाई में कम मन लगता है, उनके लिए यह ज्योतिष उपाय काफी मददगार साबित होगा. इसके लिए आप एक थाली लें और उसमें गंगाजल और केसर मिलाकर स्याही बना लें. इसके बाद उस स्याही से स्वास्तिक का चिन्ह बना लें. स्वास्तिक पर रोली, अक्षत, फूल आदि अर्पित करें और घी का दीपक जलाकर माता सरस्वती की अराधना करें. इसके बाद जल को गिलास में डालकर पी लें. ऐसा करने से परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी और अच्छे अंक भी प्राप्त होंगे.
February 17, 2025, 13:42 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-astrolog-remedies-for-success-in-all-examinations-astro-tips-for-exam-9038906.html
