Home Astrology Astrological remedies of shaniwar Feeding black crows on Saturday will get relief...

Astrological remedies of shaniwar Feeding black crows on Saturday will get relief from pitru dosha and shani dosh | शनिवार को एकबार काले कौवे को खिलाकर देखें ये चीजें, पितृ दोष, शनिदोष समेत हर समस्या से कुछ ही दिन में मिलेगी राहत

0
1


Last Updated:

Astrological Remedies of Shaniwar: शनिवार को शनिदेव की पूजा और कौवे को भोजन कराना एक ऐसा धार्मिक उपाय माना जाता है, जो व्यक्ति को दोषों से राहत दिलाकर जीवन में संतुलन, स्थिरता और सकारात्मकता लाने में सहायक हो सकता है. आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौवे को इन चीजों को खिलाने से क्या क्या लाभ मिलते हैं.

ख़बरें फटाफट

शनिवार को कौए को ये खिलाने से खुल सकता है भाग्य का द्वार, जानें धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर शनिदेव प्रसन्न हों तो व्यक्ति को जीवन में स्थिरता, न्याय और सफलता प्राप्त होती है, वहीं उनकी अशुभ दृष्टि जीवन में अनेक कष्ट ला सकती है. यही कारण है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा, व्रत और दान का विशेष महत्व बताया गया है. शनिवार के दिन खास तौर पर कौवे को भोजन कराना एक प्रभावशाली उपाय माना जाता है, जिससे कई ग्रह दोषों से राहत मिलने की मान्यता है. आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौवे को इन चीजों को खिलाने से क्या क्या लाभ मिलते हैं.

पितरों से जुड़ा है कौवा
धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि कौआ सिर्फ एक पक्षी नहीं, बल्कि पूर्वजों और शनि की संदेशवाहक ऊर्जा से जुड़ा है. पितृ पक्ष में पितरों को कौवे का स्वरूप मानकर भोजन कराने की परंपरा है. अगर आप शनिवार के दिन कौवे को इनमें से किसी एक भी चीज को खिला देते हैं तो यह आपकी बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकता है. साथ ही पितृ दोष, शनिदोष समेत कई तरह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति भी मिलती है. कौवे को बुद्धिमान माना जाता है और कई संस्कृतियों में उन्हें ज्ञान से जोड़ा जाता है.

काले कौवे को भोजन कराने का महत्व
शास्त्रों में कौवे को शनिदेव का प्रतिनिधि माना गया है. कौवे को विशेष रूप से तेल लगी रोटी, चावल या मीठा भोजन दिया जाता है. अगर आप ये चीजें हर शनिवार को कौवे को खिला दें तो यह उपाय आपकी सभी समस्याओं का समाधान बन सकता है. धन, करियर, शिक्षा समेत पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां धीरे धीरे दूर हो जाएंगी और कई दोषों से भी राहत मिलती है.

धार्मिक विश्वासों के अनुसार कौवे को भोजन कराने से कई दोषों में राहत मिलती है:

  • शनि दोष – कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति से उत्पन्न समस्याओं में कमी आती है.
  • साढ़ेसाती और ढैय्या – शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव को शांत करने में यह उपाय सहायक माना जाता है.
  • पितृ दोष – कौवा पितरों का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भोजन कराने से पितृ दोष शांत होने की मान्यता है.
  • कर्ज और आर्थिक संकट – लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक दबाव और कर्ज की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखा जाता है.

कैसे करें सही विधि से उपाय?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार की सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें और छाया दान करें. इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए मन में शुद्ध भावना रखें. इसके बाद कौवे के लिए भोजन किसी शांत स्थान पर रखें. इस दौरान किसी का अपमान ना करें और ना ही क्रोध करें, क्योंकि शनिदेव अनुशासन और संयम के देवता माने जाते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, शनिदेव केवल दंड देने वाले देवता नहीं हैं, बल्कि वे न्यायप्रिय और करुणामय भी हैं. जो व्यक्ति ईमानदारी, परिश्रम और सत्य के मार्ग पर चलता है, उस पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homeastro

शनिवार को कौए को ये खिलाने से खुल सकता है भाग्य का द्वार, जानें धार्मिक महत्व




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-astrological-remedies-of-shaniwar-feeding-black-crows-on-saturday-will-get-relief-from-pitru-dosha-and-shani-dosh-ws-kl-10100105.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here