Friday, March 6, 2026
34 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Basant Panchami 2026 Today What is connection between vasant Panchami and yellow color know History and significance | Basant Panchami पर पीले रंग का आखिर क्या है कनेक्शन, भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति से भी है संबंध


Last Updated:

Basant Panchami 2026 Today: बसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन और मां सरस्वती की आराधना का पर्व है. इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है और इसके पीछे कई सुंदर कारण बताए गए हैं. बसंत पंचमी पर पीला रंग प्रकृति, ज्ञान, आनंद और शुभ शुरुआत का संगम है इसीलिए यह दिन पीले रंग के बिना अधूरा लगता है. आइए विस्तार से जानते हैं बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का क्या है कनेक्शन…

Basant Panchami 2026 Today: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर वर्ष बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि आज है. यह शुभ दिन विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी मां सरस्वती की उपासना के लिए समर्पित है. बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी है, जब प्रकृति में हरियाली और फूलों की बहार छा जाती है. इस दिन पीला रंग सबसे प्रमुख होता है. इस समय खेतों में सरसों के पीले फूल खिलते हैं. चारों ओर हरियाली और पीली छटा छा जाती है, इसलिए पीला रंग नई शुरुआत, उल्लास और जीवन का प्रतीक बनता है. मां सरस्वती को श्वेत और पीत वस्त्रों से जुड़ा माना जाता है और पीला रंग ज्ञान, बुद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है इसीलिए पूजा में पीले वस्त्र, पुष्प और प्रसाद अर्पित किए जाते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का क्या है कनेक्शन…

बसंत पंचमी का पर्व ना केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि प्रकृति के साथ जुड़ाव और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश भी देता है. सनातन धर्म में पीले रंग का खासा महत्व है. मगर बसंत पंचमी पर लोग खास तौर पर पीले वस्त्र पहनते हैं, देवी को पीले फूल चढ़ाते हैं और पीले रंग के भोजन जैसे मालपुआ, हलवा और मिठाई आदि का भोग लगाते हैं. पीला रंग इस पर्व का मुख्य आकर्षण है, क्योंकि यह सरसों के पीले फूलों वाली खेतों की छटा, नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.

सनातन धर्म में पीले रंग का बहुत गहरा महत्व है. यह ज्ञान, पवित्रता, समृद्धि, खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. पीला रंग भगवान विष्णु और देवी सरस्वती को भी प्रिय है. देवी सरस्वती को पीले वस्त्र और पीले फूलों से सजाया जाता है, यह रंग मन की शुद्धता, बुद्धि की ज्योति और आध्यात्मिक विकास को भी दिखाता है. पीला रंग बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है, जो गुरु, ज्ञान और विवेक का कारक है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

बसंत पंचमी जैसे शुभ अवसरों पर पीले रंग का उपयोग विद्या प्राप्ति, मन की शांति और सकारात्मक बदलाव के लिए भी किया जाता है. यह रंग प्रकाश, ऊर्जा और नई शुरुआत का भी प्रतीक है, जो बसंत के आगमन के साथ जुड़ता है. साइकोलॉजी भी पीले रंग को मानव स्वभाव के लिए महत्वपूर्ण मानता है. मनोविज्ञान के अनुसार, पीला रंग खुशी, आशावाद और ऊर्जा से जुड़ा होता है. यह दिमाग को उत्तेजित कर रचनात्मकता बढ़ाता है और सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाता है.

पीला रंग सूरज की रोशनी की तरह चमकदार होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है, सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ावा देता है और उत्साह पैदा करता है. यह बुद्धि, नए विचारों और समस्या समाधान की क्षमता को सक्रिय करता है. हालांकि, बहुत तेज या गहरा पीला कभी-कभी चिड़चिड़ापन या ध्यान भटकाने का कारण भी बन सकता है, लेकिन सामान्य रूप से यह रंग खुशी, आत्मविश्वास और मानसिक स्पष्टता लाता है.

बसंत पंचमी पर पीला रंग पहनने से मन प्रसन्न रहता है और पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता बढ़ती है. इस दिन लोग घरों में पीले फूलों से सजावट करते हैं और पीले व्यंजन जैसे केसरिया हलवा, बेसन के लड्डू, या पीले चावल का भोग लगाते हैं. बच्चे और छात्र विशेष रूप से पीले कपड़े पहनकर सरस्वती पूजन करते हैं और किताबों-कलम के साथ ही संगीत वाद्य की भी पूजा करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

Basant Panchami पर पीले रंग का आखिर क्या है कनेक्शन, जानें धार्मिक महत्व


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/dharm/basant-panchami-2026-today-what-is-connection-between-vasant-panchami-and-yellow-color-know-history-and-significance-ws-kl-10099086.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img