Home Astrology Business will expand and work will progress, this will be the day...

Business will expand and work will progress, this will be the day for Aries people : Uttar Pradesh News

0
5


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 November 2025 : मेष राशि में आज गुरु ग्रह का प्रभाव रहेगा. गुरु ग्रह आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होंगे. आज व्यवसाय में विस्तार होगा. नए अवसर मिल सकते हैं, जिसको आप भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे. धन लाभ होगा. आज नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी. सहकर्मियों से भी अच्छा सहयोग आपको मिल सकता है. 

व्यवसाय में होगा विस्तार और काम में प्रगति, ऐसा रहेगा मेष राशि वालों का दिनमेष राशि

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 November 2025 : मेष राशि की जातकों का आज का दिन उज्जवल होगा. भाग्य के प्रकाश से आपके हर काम बन जाएंगे. ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी. ऐसे में व्यवसाय में वृद्धि के योग है. वहीं, नए अवसर भी आपको मिलेंगे, जिससे आपको काफी धनलाभ होगा. आज व्यवसाय में स्थित बेहतरीन रहेगी. स्वास्थ्य आपका ठीक रह सकता है, लेकिन भारी कामों को करने से परहेज करें. आज प्रेम संबंधों में समझदारी बढ़ेगी. वहीं, रिश्ते पहले से और भी मजबूत होंगे. आज गुस्से में कोई भी निर्णय लेने से बचे. आवेग में लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है. निवेश से जुड़े हुए मामलों में बेहद ही सावधानी रखें. विवादों से बचे. अपनों से किसी बातों में न उलझे.
विंध्यधाम के विद्वान अखिलेश अग्रहरि ने Bharat.one से बताया कि मेष राशि में आज गुरु ग्रह का प्रभाव रहेगा. गुरु ग्रह आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होंगे. आज व्यवसाय में विस्तार होगा. नए अवसर मिल सकते हैं, जिसको आप भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे. धन लाभ होगा. आज नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी. सहकर्मियों से भी अच्छा सहयोग आपको मिल सकता है. ऐसे में प्रमोशन आदि के अवसरों को भुनाने की पूरी कोशिश करें. आवेग में कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचे. अन्यथा नुकसान होने की पूरी उम्मीद है. दोस्तों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो रहा है तो उसमें बिल्कुल भी नहीं उलझे, वरना नुकसान हो सकता है.
मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. हालांकि, भारी कामों को करने से बचे. अत्यधिक काम के दबाव की वजह से थोड़ा सिर दर्द हो सकता है और थकान जैसा महसूस हो सकता है. ऐसे में पर्याप्त आराम करें और संतुलित आहार का सेवन करें. ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए. सुबह उठकर योग और व्यायाम करने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी और शरीर में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.
रिश्तों के लिए दिन अनुकूल
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. आज लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा. पूरे दिन रोमांटिक मूड में रहेंगे. वहीं, शादीशुदा लोगों के प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. संबंधों में समझ बढ़ाने से रिश्ते और भी मजबूत होंगे. आज परिवार से भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे. हालांकि, संबंधों में विश्वास की भावना जागृत रखें. ताकि, आपको विश्वास की वजह से दिक्कत न होने पाए.
ये है शुभ अंक व रंग
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 3 और भाग्यांक 9 रहेगा. पीला वस्त्र धारण करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी. सुबह उठकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से दिन सकारात्मक और संतुलित रहेगा. आर्थिक लाभ होंगे और दिन सुकून से भरा हुआ रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

व्यवसाय में होगा विस्तार और काम में प्रगति, ऐसा रहेगा मेष राशि वालों का दिन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-28-november-today-horoscope-business-expand-work-progress-local18-9905077.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here