Monday, September 22, 2025
27 C
Surat

Chaitra Navratri 2025: मां भवानी की इन राशियों पर हमेशा बनी रहती है कृपा, जानें मां दुर्गा की प्रिय राशियां


चैत्र नवरात्रि 2025 चल रहे हैं लेकिन इस बार तृतीया तिथि के क्षय हो जाने की वजह से नवरात्रि में केवल 8 दिन का पूजन किया जाएगा. मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए इन दिनों पूरे परिवार के साथ विधि विधान से पूजन और व्रत करते हैं. इस बार नवरात्रि में ग्रहों का भी गजब का संयोग देखने को मिल रहा है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इन दिनों का महत्व काफी बढ़ गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी दुर्गा की कुछ राशियों पर हमेशा कृपा बनी रहती है, इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलता है और हर क्षेत्र में तरक्की भी होती है. आइए जानते हैं मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में…

वृषभ राशि
माता शैलपुत्री और महागौरी का वाहन वृषभ है इसलिए मां दुर्गा को वृषभ राशि प्रिय राशि है और वृषभ राशि की आराध्य मां दुर्गा ही हैं. इस राशि के जातकों को भाग्य का हमेशा साथ मिलता है और जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है. वृषभ राशि वालों में काफी साहस और पराक्रम देखने को मिलता है, जो उनको मां दुर्गा से मिलता है. इन राशियों वाले किसी भी मुश्किल परिस्थिति में क्यों ना हों, मां दुर्गा इन राशि वालों की हर परिस्थिति में मदद करती हैं.

कर्क राशि
मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा हैं, जिनकी पूजा नवरात्रि में तीसरे दिन की जाती है. माता चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र घंटे के आकार में विराजमान है, इसलिए कर्क राशि माता दुर्गा की प्रिय राशियों में से एक है. कर्क राशि वाले मां दुर्गा की कृपा से पर्सनल व प्रफेशनल क्षेत्र में कामयाब होते हैं और काफी शांत स्वभाव के भी होते हैं. मां दुर्गा की कृपा से इन राशि वालों को जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है.

सिंह राशि
मां दुर्गा का वाहन सिंह है और इस राशि का प्रतिक भी सिंह है, इसलिए सिंह राशि मां दुर्गा की प्रिय राशियों में से एक है. इस राशि के जातक हमेशा ऊर्जावान और धार्मिक स्वभाव के होते हैं. मां दुर्गा की कृपा से भाग्य हमेशा सिंह राशि वालों का साथ देता है. इस राशि के जातक कितनी भी मुश्किल परिस्थितियों में क्यों ना हो, मां दुर्गा की कृपा से हर परिस्थिति को सकारात्मक बना देते हैं और दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि मां दुर्गा की प्रिय राशि है, नवरात्रि में कन्या पूजन के बाद से ही धार्मिक अनुष्ठान पूरा होता है. साथ ही कन्याओं का मां दुर्गा का प्रतीक भी माना जाता है और इस राशि का प्रतिक भी कन्या है. कन्या राशि वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है और वे धर्म कर्म के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं. इस राशि के जातक मुश्किल से मुश्किल परिस्थियों को मां दुर्गा की कृपा से नॉरमल बना देते हैं और हर परेशानी को समझदारी से दूर करते हैं.

तुला राशि
तुला राशि मां दुर्गा की प्रिय राशियों में से एक है और इस राशि की माता लक्ष्मी और मां दुर्गा आराध्य देवी मानी जाती हैं. साथ ही इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह भी हैं, जो भौतिक सुख सुविधाओं के स्वामी भी हैं. मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से इनको हर क्षेत्र में लाभ मिलता है और परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत बने रहते हैं. हर कार्य को पूरा करने में आगे रहते हैं और दान पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.

धनु राशि
मां दुर्गा के हाथों में कई अस्त्र शस्त्र मौजूद हैं, उनमें एक है धनुष. धनु राशि का प्रतिक एक धनुष है और यह गुरु यानी बृहस्पति देव की राशि भी है. धनु राशि वालों पर हमेशा मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है. मां दुर्गा की कृपा से धनु राशि वाले विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं. नौकरी व कारोबार करने वाले कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करते हैं और मान सम्मान प्राप्त करते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/chaitra-navratri-2025-favourite-zodiac-signs-of-maa-durga-maa-durga-ki-priya-rashi-9143747.html

Hot this week

Topics

Sharadiya Navratra special importance of Maharatri Nisha Puja

Last Updated:September 22, 2025, 21:39 ISTMaharatri Nisha Puja...

Radha Krishna Stotra। राधा कृष्ण स्तोत्र का पाठ

Radha Krishna Stotra: सनातन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण...

Dal soaking time। दाल भिगोने का समय

Last Updated:September 22, 2025, 19:28 ISTDal Soaking Time:...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img