Tuesday, March 3, 2026
35 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

chandra grahan 2026 lucky rashifal | mesh tula kumbh and these zodiac signs will get benefits during lunar eclipse next 90 days | चंद्र ग्रहण पर बना 1


होमराशि

कुछ घंटो बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, मेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा जमकर फायदा

Last Updated:

Chandra Grahan 2026 Lucky Rashifal: आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है और इस ग्रहण का सूतक काल भी शुरू हो चुका है. होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का होना 100 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो 5 राशियों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…

कुछ घंटो बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, मेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा जमकर फायदाZoom

Chandra Grahan 2026 Lucky Rashifal: अब से कुछ समय बाद चंद्र ग्रहण की शुरुआत होने वाली है और यह साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण भी है. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए सूतक काल मान्य होगा. चंद्र ग्रहण 2026 इस बार ग्रहों के राजा सूर्य देव की राशि सिंह और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है. साथ ही कुंभ राशि में राहु, मंगल, बुध और सूर्य ग्रह की युति बन रही है और मीन राशि में शनि और शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जिससे मालव्य राजयोग, बुधादित्य योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. चंद्र ग्रहण की सूतक काल शुरू हो चुका है और 3 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण काल शुरू हो जाएगा. होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का होना 100 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से किन किन राशियों को लाभ होगा.

चंद्र ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव मेष राशि वालों पर रहने वाला है. चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपकी राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में कुछ कमी देखने को मिलेगी. साथ ही पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह ग्रहण आपके इरादों को पक्का करेगा और सफलता तक पहुंचाएगा. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी यह इच्छा पूरी होगीा.

चंद्र ग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और फिलहाल कुंभ राशि में सूर्य और मंगल के साथ विराजमान हैं. मिथुन को वायु तत्व की मजबूत उपस्थिति का लाभ मिलेगा. अगले 90 दिनों में आपका संवाद बेहतर होगा, संपर्क फिर से काम के बनेंगे और फैसले जल्दी लिए जा सकेंगे. अगर आप किसी काम को आगे बढ़ाने के सही मौके का इंतजार कर रहे थे, तो यह समय चुपचाप वह मौका दे सकता है. चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से इस अवधि में आपके अटके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे.

चंद्र ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि के स्वामी ग्रह भी बुध हैं और शनि की राशि कुंभ में राहु, सूर्य और मंगल के साथ विराजमान हैं. इस अवधि में आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य पूरे होंगे और परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा. ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपकी वाणी में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे काफी प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए यह ग्रहण फायदेमंद रहेगा, अगले 90 दिन आपको करियर में तरक्की के लिए कई अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी.

चंद्र ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है, आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह की युति शनि के साथ मीन राशि में बन रही है. चंद्र ग्रहण और शनि-शुक्र की युति से तुला राशि के लिए रिश्ते और साझेदारियां ज्यादा स्पष्ट रूप में सामने आएंगी. आपको समझ आने लगेगा कि कौन आपके साथ है और कौन नहीं. अगर आप लगातार मेहनत कर रहे हैं तो रचनात्मक काम और सार्वजनिक पहचान भी बेहतर हो सकती है. अगले 90 दिन में खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है और आपकी राशि में फिलहाल सूर्य, मंगल, बुध और राहु की युति बन रही है. साथ ही आपकी राशि पर फिलहाल शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण भी चल रहा है. ऐसे में अगले 90 दिन कुंभ राशि वालों को महसूस होगा कि जो चीजें रुकी हुई थीं, वे फिर से धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगी. करियर के फैसले, समूह में भूमिका या लंबी योजना को दिशा मिलने लगेगी. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में असमंजस की स्थिति खत्म होगी और स्पष्टता आएगी.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/chandra-grahan-2026-lucky-rashifal-rare-coincidence-during-lunar-eclipse-after-100-years-mesh-tula-kumbh-and-these-zodiac-signs-will-get-benefits-next-90-days-10237107.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img