Tuesday, March 3, 2026
20 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Chandra Grahan 2026 today know Lunar Eclipse timings India what is blood moon holika dahan time | आज साल का पहला चंद्र ग्रहण, 3:20 से ग्रहण काल शुरू,


Chandra Grahan 2026: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसे लेकर देशभर में उत्सुकता देखी जा रही है. चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इस दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा दिखाई दे सकता है इसलिए इस ग्रहण को ब्लड मून कहा जा रहा है. वैज्ञानिक इसे सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया मानते हैं, जबकि धार्मिक मान्यताओं में इसका विशेष महत्व बताया गया है. चंद्र ग्रहण के साथ आज होलिका दहन भी किया जाएगा, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. चंद्र ग्रहण और होलिका दहन का एक साथ होना 100 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है.

ब्लड मून क्या है?
यह साल की एक शानदार घटना होगी, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. जब पूर्णिमा का चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है और केवल पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर आने वाली रोशनी ही उस तक पहुंचती है. इस दौरान लाल रंग की लंबी तरंगें चंद्रमा की सतह पर पड़ती हैं, जबकि नीली तरंगें बिखर जाती हैं. इसी वजह से चंद्रमा का रंग गहरा लाल या तांबे जैसा हो जाता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. यह केवल रंग में बदलाव है और इसे देखने से किसी को कोई नुकसान नहीं होता. चंद्र ग्रहण को बिना किसी विशेष सुरक्षा के आंखों से देखा जा सकता है, जबकि सूर्य ग्रहण के लिए सुरक्षा जरूरी होती है.

अंतिम चरण में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
भारत में केवल ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा शाम को देर से उदय होता है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में ग्रहण 6:20 से 6:30 बजे के बीच दिखाई देगा. असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्रमा जल्दी उदय होता है, इसलिए वहां के लोगों को बेहतर देखने को मिलेगा.

सूतक काल का समय?
सूतक काल चंद्र ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण समाप्त होते ही खत्म हो जाता है. इस दौरान मूर्तियों को छूना, शुभ कार्य जैसे शादी, सगाई, रोका, गृह प्रवेश और अन्य धार्मिक कार्य करना वर्जित होता है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 23 मिनट से शुरू हो चुका है.

चंद्र ग्रहण 2026 सिंह राशि में चंद्रमा
इस बार चंद्र ग्रहण सिंह राशि में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के अंतर्गत होगा, जो शुक्र का नक्षत्र है. यह समय आपके प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में कुछ बदलाव ला सकता है. जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें अपना जीवनसाथी मिल सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपना बीता हुआ कल छोड़ना होगा और भावनात्मक बोझ के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहिए. पुराने को छोड़कर नए जीवन की शुरुआत करें. इस चंद्र ग्रहण के बाद आपको अपने मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करना चाहिए.

होलिका दहन मुहूर्त 2026
आज होलिका दहन शाम 06:22 बजे से लेकर रात 08:50 बजे (प्रदोष काल) के बीच है.

कब से शुरू होगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण की शुरुआत मंगलवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से होगी और 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी. ग्रहण का प्रभाव पूरे 3 घंटे और 27 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण के समाप्त होने से पहले ही पूर्णिमा तिथि का समापन हो जाएगा.

चंद्र ग्रहण पर भद्रा काल
भद्रा काल शुरू – 2 मार्च, शाम 5 बजकर 58 मिनट से शुरू
भद्रा काल समाप्त – 3 मार्च, सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक
ऐसे में आज होलिका दहन पर भद्रा का साया तो नहीं रहेगा ग्रहण और सूतक काल प्रभाव बना रहेगा.

कहां कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, रूस और पूरे एशिया में दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण क्यों खास है?
यह चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक लगने वाला है. यह एक दुर्लभ घटना है, जो होलिका दहन के दिन पड़ रहा है. सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पहले शुरू होगा और ग्रहण समाप्त होने तक चलेगा. यह चंद्र ग्रहण दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर क्षेत्रों में केवल 25 से 35 मिनट तक ही दिखाई देगा.

सूतक काल में क्या करना चाहिए?
1. इस दौरान मंदिर बंद कर देने चाहिए.
2. सभी शुभ कार्यों से बचना चाहिए.
3. घर की मूर्तियों को ढक देना चाहिए.
4. खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते या कुशा घास डालनी चाहिए.
5. चंद्र ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए.

चंद्र ग्रहण 2026 भारत के प्रमुख शहरों में समय

दिल्ली 06:21 बजे 07:53 बजे
आंध्र प्रदेश 05:18 बजे 07:53 बजे
असम 05:04 बजे 07:53 बजे
बिहार 05:37 बजे 07:53 बजे
चंडीगढ़ 06:22 बजे 07:53 बजे
कर्नाटक 06:24 बजे 07:53 बजे

चंद्र ग्रहण को कैसे देखें?
1. जब आसमान साफ हो और पूर्वी क्षितिज दिख रहा हो, तब यह देखने का सबसे अच्छा समय है.
2. अगर आपके पास दूरबीन या छोटा टेलीस्कोप है तो आप चंद्रमा के बदलते रंग और रूप को और भी अच्छे से देख सकते हैं.
3. देखने के लिए ऐसी जगह चुनें जो खुली हो और शहर की रोशनी से दूर हो. जगह प्रदूषण मुक्त होनी चाहिए.

4 मार्च को रंगों वाली होली
आज चंद्र ग्रहण की वजह से होली नहीं खेलनी चाहिए, इस दौरान होली खेलना शुभ नहीं माना जाता. 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/chandra-grahan-2026-today-320-lunar-eclipse-start-know-timings-in-india-what-is-blood-moon-holika-dahan-time-10235652.html

Hot this week

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

होमफोटोधर्मचंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी...

Topics

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

होमफोटोधर्मचंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img