Monday, March 9, 2026
40 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Chandra Grahan Timing: आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? किन-किन राज्यों में दिखेगा ब्लड मून


Last Updated:

Chandra Grahan 2026 Date and Timing: 3 मार्च यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो फाल्गुन पूर्णिमा को दोपहर में 3.20 बजे से ग्रहण लगेगा और शाम को 6:47 बजे खत्म हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6:23 बजे से लग चुका है. इसमें शुभ काम, पूजा पाठ, सोना, खाना आदि वर्जित है. आज शाम चंद्र ग्रहण के दिखाई देने का समय 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट के बीच है.

Chandra Grahan Timing: आपके शहर में कितने बजे दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?Zoom

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चंद्र ग्रहण महज कुछ मिनट नजर आएगा.

Chandra Grahan 2026 Time in India: होली के त्योहार पर इस बार चंद्र ग्रहण का साया है. 3 मार्च 2026 को पड़ने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा. यह कोई सामान्य ग्रहण नहीं है, बल्कि एक दुर्लभ ब्लड मून होगा. इसमें द्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह ढक जाने के कारण तांबे जैसे गहरे लाल रंग का दिखाई देगा. होली के त्योहार के बीच होने वाली इस खगोलीय घटना को लेकर आम जनमानस में भारी उत्सुकता है. लोग यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि उनके शहर में ग्रहण का सटीक समय क्या होगा और क्या यह नजारा भारत के सभी राज्यों में दिखाई देगा.

किस राज्य में कब दिखेगा ब्लड मून?

ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि आज का चंद्र ग्रहण भारत के सभी राज्यों में नहीं दिखेगा. देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, वहीं कुछ राज्यों में यह आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. 3 मार्च 2026 को लगने वाला यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में सबसे पहले दस्तक देगा. अरुणाचल प्रदेश में ग्रहण का नजारा सबसे पहले शाम 4:28 बजे शुरू होगा. इसके बाद असम में शाम 5:04 बजे, नागालैंड में शाम 5:07 बजे और मणिपुर में शाम 5:11 बजे से पूर्ण ग्रहण दिखना प्रारंभ हो जाएगा.

जैसे-जैसे शाम ढलेगी अन्य राज्यों में भी ब्लड मून का प्रभाव बढ़ेगा. मिजोरम में यह शाम 5:17 बजे, जबकि मेघालय और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में शाम 5:18 बजे दिखना शुरू होगा. त्रिपुरा में ग्रहण दिखने की शुरुआत शाम 5:21 बजे होगी और अंत में पश्चिम बंगाल के आसमान में शाम 5:30 बजे पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा. गौरतलब है कि इन सभी राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण की यह अवस्था शाम 5:32 बजे एक साथ समाप्त होगी.

UP के इन शहरों में भी दिखेगा चंद्र ग्रहण

मेरठ में चंद्र ग्रहण का समय: शाम 06:17 बजे से 06:46 बजे तक
नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय: शाम 06:20 बजे से 06:46 बजे तक
आगरा में चंद्र ग्रहण का समय: शाम 06:16 से शाम 06:46 बजे तक
लखनऊ में चंद्र ग्रहण का समय: शाम 05:59 बजे से 06:46 बजे तक
कानपुर में चंद्र ग्रहण का समय: शाम 06:02 बजे से 06:47 बजे तक
प्रयागराज में चंद्र ग्रहण का समय: शाम 06:08 बजे से 06:46 बजे तक
वाराणसी में चंद्र ग्रहण का समय: शाम 05:59 बजे से 06:46 बजे तक
गोरखपुर में चंद्र ग्रहण का समय: शाम 05:57 बजे से 06:46 बजे तक

देखें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की टाइमिंग

देश की राजधानी नई दिल्ली में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. यहां पर चंद्रोदय का समय 6:22 बजे है. चंद्र ग्रहण दिखने का समय: शाम 06:27 बजे, चंद्र ग्रहण का समापन: शाम 06:47 बजे

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चंद्रोदय का समय शाम 5:39 बजे है. यहां पर पूर्ण रूप से चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण दिखने का समय: शाम 05:41 बजे, चंद्र ग्रहण का समापन: शाम 06:47 बजे

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में चंद्रोदय शाम 6:45 बजे है. यहां पर केवल 2 मिनट के लिए ही आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. चंद्रोदय होने के 2 मिनट बाद ही ग्रहण का समापन हो जाएगा. शाम 06:47 बजे ग्रहण खत्म होगा.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/chandra-grahan-2026-lunar-eclipse-blood-moon-timing-city-wise-delhi-mumbai-kolkata-chandra-grahan-latest-updates-10236929.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img