Last Updated:
Computer Laptop Vastu Tips: आज के आधुनिक तकनीकी युग में, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं. कंप्यूटर और लैपटॉप को उत्तर दिशा में रखने से राहु की दशा खराब हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान और त…और पढ़ें
कंप्यूटर-लैपटॉप के लिए वास्तु टिप्स
हाइलाइट्स
- कंप्यूटर-लैपटॉप को उत्तर दिशा में न रखें.
- उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से फोकस और सीखने की क्षमता बढ़ती है.
- टेबल पर शीशा और नुकीली चीजें न रखें.
Computer Laptop Vastu Tips: आजकल कंप्यूटर और लैपटॉप हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं. घर से लेकर ऑफिस तक, हर जगह इनका इस्तेमाल होता है. यहां तक कि स्कूलों में भी बच्चों के लिए कंप्यूटर अनिवार्य हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, कंप्यूटर और लैपटॉप को सही दिशा में रखना भी जरूरी है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि किस दिशा में इन्हें नहीं रखना चाहिए और क्यों. इस बारे में जानकारी दे रहे हैं वास्तु शास्त्री पंडित अशोक कुमार शर्मा.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये उपकरण हमारे लिए उपयोगी और सुविधाजनक तो हैं, लेकिन यदि इन्हें गलत दिशा में रखा जाए, तो यह घर या ऑफिस की सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा डाल सकते हैं. वास्तु शास्त्र, जो एक प्राचीन भारतीय वास्तुकला सिद्धांत है, हमारे रहने और काम करने की जगहों में ऊर्जा और संतुलन बनाए रखने पर जोर देता है.
कंप्यूटर और लैपटॉप को किस दिशा में रखें
उत्तर-पूर्व दिशा को ज्ञान और बुद्धिमत्ता से जोड़ा जाता है. अगर कंप्यूटर या स्टडी टेबल इस दिशा में रखी जाए, तो सीखने की क्षमता बढ़ती है और साथ ही फोकस भी बढ़ता है. इसलिए कंप्यूटर और लैपटॉप को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कंप्यूटर और लैपटॉप को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए. उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं. इस दिशा में कंप्यूटर या लैपटॉप रखने से राहु की दशा खराब हो सकती है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Kids Room: बच्चों के कमरे में रंगों समेत इन चीजों का रखें ध्यान, फिर देखें पढ़ाई में खूब लगेगा मन
कंप्यूटर और लैपटॉप टेबल पर इन चीजों को रखने से बचें
- टेबल पर शीशा न रखें: शीशा ध्यान भटकाने का काम कर सकता है और ऊर्जा को बांट सकता है, इसलिए इसे टेबल पर रखने से बचें.
- नुकीली चीजें और धारदार किनारे: टेबल पर तेज धार वाले या नुकीले किनारों वाली चीजें न रखें, क्योंकि ये शांति और सौहार्द को बाधित कर सकती हैं.
- टेबल के दाएं तरफ बिखरी हुई चीजें न रखें: टेबल का दायां हिस्सा भविष्य से जुड़ी ऊर्जा को दर्शाता है. इसलिए इस हिस्से को साफ-सुथरा रखें.
ये भी पढ़ें- Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन जरूर सुनें महादेव से जुड़ी ये पौराणिक कथाएं, आप पर बरसती रहेगी कृपा
इसके अलावा, कंप्यूटर और लैपटॉप को इस्तेमाल करने के बाद उन्हें हमेशा बंद करके रखना चाहिए. चालू हालत में छोड़ने से न सिर्फ ऊर्जा की बर्बादी होती है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है.
February 16, 2025, 14:56 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-keeping-computer-and-laptop-in-north-direction-may-cause-financial-loss-computer-laptop-vastu-tips-9036673.html






