Thursday, March 12, 2026
33 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Daily Horoscope: मेष, वृश्चिक वाले राजनैतिक शत्रुओं से रहें सावधान, कई राशियों की राजनीति में चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल


मेष :आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. राजनीति में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है. व्यापार में व्यर्थ भाग अधिक रहेगी. शराब का सेवन का वाहन तीव्र गति से न चलाएं. अन्यथा दुर्घटना हो सकती है. परिवार में अकारण वाद विवाद होने से मन खिन्न रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में धोखा हो सकता है. इस दिशा में विशेष सावधानी बरतें. नवीन व्यापार शुरू कर सकते हैं. विद्यार्थियों की विद्या अध्ययन में रुचि कम रहेगी. नौकरी में उच्च अधिकारियों से अकारण अनबन हो सकती हैं. कोई अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है.

वृषभ :आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. सरकारी नौकरी में पदोन्नति होगी. बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. विस्तार की योजना संबंधित व्यापार में लगे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. नौकरी में नौकर चाकर आदि का सुख बढ़ेगा. किसी कोर्ट कचहरी के पुराने मामले से छुटकारा मिलेगा. कारागार से मुक्ति मिलेगी. व्यापारिक यात्रा में कोई बड़ा व्यापारिक व्यक्ति आपका मित्र बन सकता है.

Machh Mani: जादुई रत्न है मच्छ मणि, शनि, राहु के साथ कुंडली के दोषों से करेगा रक्षा, जानें पहनने की विधि और अन्य फायदे

मिथुन :आज कार्य क्षेत्र में शत्रु एवं विरोधियों से सावधानी बरतें. सामान्य संघर्ष के पश्चात रुके हुए कार्य बनने की संभावना है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है. नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा. महत्वपूर्ण कार्य में अत्यधिक विलंब होने से मन उदास रहेगा. राजनीति में आप जिस व्यक्ति पर अधिक भरोसा करते हैं वह व्यक्ति धोखा दे सकता है. रोजी रोजगार से उन्नति एवं लाभ होगा.

कर्क :आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा. राजनीतिक क्षेत्र में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन, सानिध्य प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्या कम होगी. सहकर्मियों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा. व्यावसायिक क्षेत्र लोगों को योजनाबद्ध से कार्य करने से लाभ होगा एवं उन्नति प्राप्त होगी. धैर्य पूर्वक कार्य करें. अन्यथा कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ेगा. विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन में अभिरुचि लेंगे. सामाजिक कार्यों में आपकी गतिविधियों की सराहना होगी.

सिंह : आज राजनीतिक क्षेत्र में आपको अपार जन समर्थन मिलने से आपका राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. आपके पद एवं कद में वृद्धि हो सकती है. कार्य क्षेत्र में उन्नति लाभ के योग बनेंगे. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने की संकेत मिल रहे हैं. व्यापार में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग मिलने से व्यापारिक स्थिति सुधरेगी. कोर्ट कचहरी के मामले में किसी के बहकावे में न आए. सूझबूझ से काम लें. सफलता हाथ लगेगी. नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है.

कन्या :आज कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियों में कुछ कमी आएगी. पहले से रुके हुए कार्य बनने के संकेत प्राप्त होंगे. अपनी कमजोरी को सुधारने का प्रयास करें. समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें. उनके शीघ्र समाधान करने की कोशिश करें. अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. राजनीति में विरोधी पक्ष षड्यंत्र रचकर आपको मुसीबत में डालने का प्रयास कर सकता है. अतः आप सजगता एवं सावधानी बरतें. वाहन तीव्र गति से न चलाएं. सिर में चोट लग सकती है. संतान की गतिविधियों पर कड़ी दृष्टि रखें. अन्यथा संतान के किसी गलत हरकत के कारण आपको समझ में अपमानित होना पड़ सकता है. सामाजिक में सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है.

Vastu Pyramid Benefits: घर में है वास्तु दोष या काम में नहीं मिल रही सफलता, वास्तु पिरामिड से बदलेगी किस्मत! जानें 10 उपाय

तुला :आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. शासन सत्ता में बैठे लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी प्राप्त होगी. कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं कम होगी. अपने निकटतम सहकर्मियों के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करें. तालमेल बनाकर रखें. राजनीति में आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी. आपको अपनी योग्यता अथवा ईमानदारी का फल प्राप्त हो सकता है. कार्य शैली में सकारात्मक परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी. सही समय पर उचित निर्णय लेने की कोशिश करें. अपने मन को भ्रमण होने से बचाएं.

वृश्चिक :आज कार्य क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा पूर्वक करें. लोगों को कुछ धीमी गति से लाभ होने की संभावना रहेगी. धैर्य पूर्वक कार्य करें. राजनीति में विरोधी या गुप्त शत्रु से सावधानी बरतें. नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी. पहले से सोचे समझ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. अधिक भावुकता से बचें. संतान की ओर से कोई संदेश मिलेगा.

धनु :आज कार्य क्षेत्र में अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. संयम पूर्वक कार्य करें. क्रोध से बचें. व्यवसाय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है.

मकर :आज नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा. अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपनी व्यापार नीति में सकारात्मक परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी. किसी राजनीतिक व्यक्ति से संबंधों में मधुरता आएगी. कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे. खेलकूद प्रतियोगिता में संघर्ष करना पड़ेगा. तत्पश्चात सफलता मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें. रोजगार की तलाश पूरी होगी.

Numerology: जन्मतिथि से जानिए कौन होगा आपका मित्र और कौन पहुंचाएगा हानि! शुभ तिथि और रंग भी जानें, ये है भविष्यफल

कुंभ :आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. किसी अनजान व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. नौकर चाकर के सुख में वृद्धि होगी. अध्ययन, पत्रकारिता ,बौद्ध कार्यों में जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ होने की संभावना रहेगी. आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी. राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. आपकी प्रभावपूर्ण भाषण शैली लोगों को प्रभावित करने में सफल होगी. सामाजिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी. अपनी कार्यशाली को सही दिशा दें. परिवार में उत्पन्न तनाव आपकी सूझबूझ से दूर दूर होगा.

मीन :आज राजनीतिक क्षेत्र में आपकी कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी होगी. आपको मनचाहा उपहार मिल सकता है. मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है. खेलकूद प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन संबंधी समस्याओं से जूझते रहेंगे. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति की दिशा में सकारात्मक संदेश प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में विरोधियों के द्वारा विभिन्न बाधाएं उत्पन्न होंगे. आप धैर्य पूर्वक अपने कार्य में लगे रहे. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बीच-बीच में लाभ के योग बनेंगे. लोगों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखें. महत्वपूर्ण कार्यों को सफल बनाने में कामयाब होंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं. वाहन तीव्र गति से ना चलाएं. अन्यथा चोट लग सकती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-today-mesh-to-meen-rashi-zodiac-sign-25-november-2024-mesh-vrischik-rashi-walo-ko-rajneeti-me-mil-sakta-hai-dhokha-8855487.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img