Tuesday, February 24, 2026
23 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Daily Horoscope : कर्क राशि वालों की होगी राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी, मीन वालों को होगा व्यापार में लाभ, पढ़ें आज का राशिफल


Last Updated:

Daily Horoscope 20 January 2025: आज कन्या वालों के कार्य क्षेत्र में आपको मिश्रित फल मिलेगा. अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें. समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें. पढ़ें आज 20 जनवरी 2025 का दैनिक राशिफल.

कर्क वालों की होगी राजनैतिक इच्छा पूरी, मीन जातकों को होगा व्यापार में लाभ

मेष : आज कार्य क्षेत्र में किसी अधीनस्थ से कारण मतभेद हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें. निष्ठा पूर्व अपने कर में लगे रहे. व्यवसाय से जुड़े हुए लोग व्यवहार को अच्छा बनाए रखें. लड़ाई झगड़े से बचें. पूर्व में सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे. धैर्य एवं संयम पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता रहेगी. समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सजक रहे. रोजगार की तलाश पूरी होगी. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सुख मिलेगा. उद्योग जगत में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त होगा. राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा.

वृष : आज नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा. शासन सत्र में बैठे लोगों से निकटता बढ़ेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा. कार्य क्षेत्र में समस्याएं कम होगी. मान सम्मान बढ़ेगा. जिससे आपको मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी. व्यवसाय में कार्यरत लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे. व्यापार में विस्तार होगा. पहले से चली आ रही परेशानियां कम होगी. सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बढ़ेगी. मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण मसले पर वार्ता हो सकती है. नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की दिशा में आप कदम बढ़ाएंगे. खेल जगत से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी.

Kachua Ring: ये लोग न पहनें कछुआ की अंगूठी, नहीं तो व्यापार हो जाएगा ठप! जानें इसकी वजह

मिथुन : आज नौकरी में स्थान परिवर्तन होने का संकेत प्राप्त होगा. आपको मनचाही स्थान पर तैनाती मिल सकती है. आपका कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है. जिससे आपकी पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी होगी. लोगों को योजना बद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी. यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें. चोरी अथवा गुम हो सकता है. किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है. भूमि के क्रय विक्रय से जुड़े मामले में आज आपको सफलता मिल सकती है. बेरोजगारी की बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही न करें. समयबद्ध तरीके से कार्य करें. सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को उनके साहसं पराक्रम के लिए सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा. विरोधी पक्ष गुप्त नीती से हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे.

कर्क : आज राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों की कोई महत्व महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. आपके उच्च पद प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं. कार्य व्यवसाय में समान लाभ होने के योग बनेंगे. अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी. व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ होने की संभावना रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे. सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान बनेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मन में आत्म संतोष बढ़ेगा. भूमि के क्रय विक्रय से जुड़े मामले में किसी परिजन का विशेष सहयोग प्राप्त होगा. नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू करने की दिशा में मित्रों एवं परिजनों से सहयोग मिलेगा. खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. विद्यार्थी अध्ययन पर ध्यान ध्यान लगाने में असमर्थ महसूस करेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी.

सिंह : आज आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी. अपने ईष्ट एवं आराध्या की भक्ति में लीन रहेंगे. कार्य क्षेत्र में धैर्य एवं संयुक्त पूर्वक कार्य करें. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके साहस एवं मनोबल में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं. पारिवारिक योजना के बारे में किसी विरोधी अथवा शत्रु को न बना बताएं. अथवा अन्यथा आपकी योजना में बाधा पड़ सकती है. व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे. राजनीति में पद एवं कद बढ़ेगा. नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा.

कन्या : आज कार्य क्षेत्र में आपको मिश्रित फल मिलेगा. अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें. समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें. अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे की भरोसे न छोड़े. आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. व्यापार करने वाले लोगों को व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी. अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. कार्य क्षेत्र में चले आ रहे वाद विवाद कम होंगे. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नए व्यवसाय की प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. विद्यार्थियों को अध्ययन में कुछ विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.

तुला आज कार्यक्षेत्र में आने वाली विघ्न बाधाएं कम होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी कार्य योजना को विस्तार देने की आवश्यकता रहेगी. परिश्रम करने से पीछे न रहे. सफलता मिलेगी. व्यापार में आत्मविश्वास को कम न होने दे. विरोधियों से सावधान रहें. वे आपकी भावुकता का लाभ उठा सकते हैं. नौकरी में उच्च अधिकारी से अकारण अनबन हो सकती है. आप अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें. नवीन व्यापार अथवा उद्योग धंधे शुरू करने से बचें. अन्यथा भविष्य में बड़ी धन हानि उठानी पड़ सकती है. किसी सरकारी योजना का हिस्सा बन सकते हैं. राजनीति के क्षेत्र में विरोधी अथवा गुप्त शत्रुओं को अपने महत्वपूर्ण पद से हटवा सकते हैं. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

Water Tank Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पानी का टैंक, समाज में बढ़ेगा मान और सम्मान, जानें वास्तु के 8 नियम

वृश्चिक : आज कार्य क्षेत्र में आपके नेतृत्व एवं प्रबंधन की सराहना होगी. नवीन कार्य योजना की भूमिका बनाएंगे. धार्मिक कार्य में आपके विशेष भूमिका रहेगी. व्यापार में सकारात्मकता के साथ आप आगे बढ़े. आपको सफलता अवश्य मिलेगी. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी में वाहन आदि का सुख बढ़ेगा. रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी. किसी अभिन्न मित्र से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं. आज आर्थिक सुधार के कार्य में प्रगति होगी. किसी वैज्ञानिक अभियान में सक्रिय भूमिका अदा करने का अवसर प्राप्त होगा. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

धनु : आज सुखद, आनंददायक समय व्यतीत होगा. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है. नौकरी में उच्चाधिकारी का वरदहस्त बना रहेगा. किसी योजना को आप गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं. कुछ गुप्त शत्रु अथवा विरोधी इसमें बाधा डाल सकते हैं. धन संपत्ति विवाद कोर्ट कचहरी के माध्यम से बाहर ही सुलझाने का प्रयास करें. विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. वाहन सुख में वृद्धि होगी. आप पुराने घर को नहीं छोड़कर नए घर में जा सकते हैं. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिलेगा. किसी अन्य के वाद विवाद में न पड़ें.

मकर : किसी नए विषय में जिज्ञासा होगी. महिलाओं का समय खरीदारी में आनंदपूर्वक बीतेगा. जीवनसाथी की चिंता सताएगी. किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से अधूरा पड़ा कार्य पूरा होगा. नौकरी पेशा वर्ग फायदे में रहेगा. किसी की कही सुनी बातों में न आए. अधिकांश: समय बाल बच्चों के साथ हंसी खुशी में वातावरण बीतेगा. नौकरी में स्थानांतरण का योग है. विरोधी पक्ष कुछ षडयंत्र रच सकता है. सामाजिक धार्मिक कार्य से कहीं जाना पड़ेगा. कानूनी वाद विवाद से बचें रहे. अन्यथा नई परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है. पर्याप्त मेहनत से योजना कारगर रहेगी. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

कुंभ : आज सरकार में बैठे उच्च पदस्थ व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. व्यापारिक विस्तार की योजना सफल होगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मन में उत्साह एवं उमंग बढ़ेगी. ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में आपके बौद्धिक क्षमता की सराहना होगी. रोजी-रोटी की तलाश में अपने शहर से दूर जाना पड़ सकता है. किसी सामाजिक कार्य की कमान आपको मिल सकती है. वाहन सुख में वृद्धि होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. नौकरी में उच्च अधिकारियों की निकटता का लाभ मिलेगा. आपको राज्य स्तरीय पद अथवा सम्मान मिल सकता है. समझ में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

मीन : आज कार्य क्षेत्र में पिता का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी. आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी. नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी. परिवार में किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने के योग हैं. किसी प्रियजन का दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा. किसी महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. उद्योग धंधे में नए साझेदार बनने से उन्नति के साथ लाभ होगा. जीवनसाथी के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विदेश यात्रा करने की अभिलाषा पूर्ण होगी.

homeastro

कर्क वालों की होगी राजनैतिक इच्छा पूरी, मीन जातकों को होगा व्यापार में लाभ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-today-mesh-to-meen-rashi-zodiac-sign-20-janurary-2025-monday-kark-rashi-walo-ko-milegi-rajneeti-me-kamyabi-8969924.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version