Home Astrology Daily Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ, मीन...

Daily Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ, मीन वालों को जीवनसाथी का प्यार! पढ़ें दैनिक राशिफल

0
4


मेष : साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं. आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे. आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा. अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे. अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है.

वृषभ : वृषभ राशि वालों की राशि में आज गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है. ध्यान रखें आज आपको गुस्से से बचना है अधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व दोनों के लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है. छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा करने से बचना होगा. वाहन चलाते समय भी आज वृषभ राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी. आज वाहन चलाते समय दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है. आज किसी को भी पैसा उधार देने से भी आपको बचना चाहिए. व्यापारियों और कारोबारियों को आज पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए.

मिथुन : धन लाभ हो सकता है. ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा. कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं. आप बुद्धि से अपने काम को पूरा करवा सकते हैं. आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे. दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं. कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है. आप खुश हो जाएंगे. बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है. आज दिन में आपकाे कई अवसर मिलेंगे लेकिन उन्हे पहचानकर सही समय पर सही निर्णय करना आपके विवेक और बुद्धि पर आधारित होगा. इसलिए आज अपने आस-पास हो रही घटनाओं के प्रति सचेत रहें और सोच समझ कर कार्य करें.

Devraha Baba: कौन थे 500 वर्ष जीने वाले चमत्कारी संत देवरहा बाबा, जिन्होंने इंदिरा गांधी को दिया हाथ का पंजा! जानें रोचक किस्सा

कर्क : आज भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है. काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें. दोस्तों के साथ अच्छे सबंध आपके बनते दिख सकते है. किसी खास कार्य के लिए आप को विशेषज्ञ की जरूर पड सकती है. विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे. रचनात्मक कार्यों की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी. साहित्य और संगीत के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा. अपने सुख को त्याग कर लाभ प्राप्ति हेतु प्रयत्न करने होंगे. आज आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं. आज का दिन भविष्य के लिए काम करने का है.

सिंह : प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है. व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है. किसी भी प्रकार के व्यापारिक निर्णय जिसमें आर्थिक जोखिम शामिल हो, उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है. प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी हो सकता है. पारिवारिक जीवन में भी समय अनुकूल रहेगा. किन्तु कोई भी निर्णय आवेश में आकर ना लें. कर्ज़ देना इस समय आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है. अतः कर्ज के लेन-देन से बचने का प्रयास करें.

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज भाग्य कन्या राशि वालों के साथ है लेकिन आज आपकी राशि में गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है. इसलिए आपको आज गुस्सा करने से बचना होगा. छोटी-छोटी बातों पर भी आपको आज बहस नहीं करनी चाहिए. आज बहस परिजनों के साथ विवाद का कारण बन सकती है तनाव दे सकती है. अच्छी बात यह है कि आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद आपको संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे. अचल संपत्ति से आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं.

Money Attraction Tips : अपनी राशि के अनुसार पर्स में रखें एक चीज, अचानक से बरसने लगेगा पैसा! बन जाएंगे करोड़पति

तुला : सोचे हुए पुराने काम शुरू करें. फायदा हो सकता है. आज आप अच्छा महसूस करेंगे. सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है. परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताएंगे. किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं. धन लाभ हो सकता है. उधार दिया गया पैसा आपको वापस मिल सकता है. ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे. आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें. अनेक व्यक्ति आप से नाराज है. रुका हुआ दौलत कोशिश करने पर मिलेगा. यात्रा, निवेश व जॉब लाभ देंगे. तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा. घर से अलग रहने को मजबूर लोग शुरुआती परेशानी का सामना कर सकते हैं. आप स्वयं के सभी प्रयासों में कामयाब होंगे. आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी एवं आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं.

धनु : इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं. आपके कार्यों से आपको प्रशंसा मिलेगी. आपके काम सफ़ल होंगे. किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आ सकते हैं. आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं. सप्ताह के मध्य भाग में बेकार की यात्राओं से बचनें का प्रयास करें और घर-परिवार का खयाल रखें. स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा.

Pyrite Gemstone: घर में रखें ये जादुई पत्थर, जो रातोंरात बदल देगा आपकी किस्मत, करोड़पति बनते नहीं देर लगेगी!

मकर : आज आपकी राशि में अच्छे योग बन रहे हैं. मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है. आज किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रहे आज मित्रों से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है. ऐसा करने से दोस्ती में दरार आ सकती है विवाद हो सकते हैं. जीवनसाथी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए. बहस करना आज बिल्कुल भी उचित नहीं है. माता पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी. आज का दिन व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छा है. अगर आप व्यापारी है कारोबारी हैं तो आप अपने व्यापार में विस्तार कर सकते हैं.

कुंभ : आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे. दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे. भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं. रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे. थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा, धैर्य रखें. ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे. आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा. सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी.

मीन : कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे. जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें. वित्तीय मोर्चे पर चीजें कम होंगी, तनावपूर्ण माहौल बनेगा. आप सार्वजनिक क्षेत्र में अपना प्रयास बर्बाद कर रहे हैं क्योंकि चीजें प्रतिकूल होंगी. बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे. आपका जीवनसाथी एवं बच्चे आपके प्रति काफी स्नेही होंगे. परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-horoscope-today-10-april-2025-mesh-to-meen-rashi-aaj-ka-rashifal-zodiac-sign-prediction-9163350.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here