Home Astrology Daily Horoscope 4 December 2024: सिंह वालों को विदेश जाने का मौका,...

Daily Horoscope 4 December 2024: सिंह वालों को विदेश जाने का मौका, मीन वाले परिवार संग करेंगे मौज! पढ़ें दैनिक राशिफल

0
8



मेष : आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ रहेगी. आजीविका की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा. माता से अकारण अनबन हो सकती है. अपने बलबूते पर महत्वपूर्ण कार्य को करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें. अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ नहीं है. पढ़ाई में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों में सतर्कता रखें. अन्यथा स्थिति प्रतिकूल हो सकती है. राजनीति में अपेक्षित जन समर्थन न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी से यकायक अनबन हो सकती है. वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें. अन्यथा दुर्घटना हो सकती है.

वृष : आज कोई शुभ समाचार मिलेगा. सगे संबंधीयों इष्ट मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र की मुश्किलें कमी होगी. समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे. अपने ऊपर विश्वास रखें. व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को व्यापार में लाभ एवं उन्नति के योग बनेंगे. आजीविका में नौकरी के क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा. मन में संतुष्टि बढ़ेगी. राजनीति में उच्च पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. भूमि संबंधी कार्य में आ रही बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ पंचायत स्थान पर तैनाती मिलेगी.

मिथुन : रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य में आई बाधा दूर होगी. कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध से कार्य करना शुभ रहेगा. साझेदारी के रूप में व्यापार करने के योग बन सकते हैं. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार रखना से नई आशा की किरण जागेगी. अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें. इधर–उधर की बातों में ना उलझे. विरोधियों के साथ–साथदारी पूर्वक व्यवहार करें. नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे. राजनीति में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें : IAS Yog: जन्म कुंडली में मौजूद ये योग बनाते हैं आईएएस, क्या कहती आपकी कुंडली, किस ओर हैं संकेत, यहां समझिए

कर्क : आज आपका दिन उतार चढ़ाव युक्त रहेगा. धैर्य पूर्वक कार्य करें. विरोधियों से सावधान रहें. जब तक कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक किसी कार्य के संबंध में चर्चा न करें. अतिरिक्त परिश्रम करने से स्थिति में सुधार होगा. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती है. नौकरी में अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार में लाभ होने की अच्छी संभावना है. आपके साहसिक कार्य की कार्य क्षेत्र में चारों ओर चर्चा होगी. भाई बहनों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा.

सिंह : आज का दिन मिश्रित फल प्रदायक रहेगा. दिन की शुरुआत अधिक सुख एवं उन्नति कारक रहेगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि बढ़ सकती है. कार्य क्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. नौकरी में अपनी वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें. अन्यथा वाद विवाद हो सकता है. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी. धन संपत्ति विवाद कोर्ट कचहरी के बाहर ही सुलझा लें. अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

कन्या : आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी. किसी प्रियजन से कारण मतभेद हो सकते हैं. खराब आर्थिक स्थिति अपमान का कारण बनेगी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को दूर देश अथवा विदेश यात्रा पर जाना पड़ेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा. राजनीति में विरोधी कोई षड्यंत्र रच सकते हैं. व्यापार में आय एवं व्यय की सामान्य स्तिथि रहेगी. कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं.

तुला : आज शेयर ,लॉटरी आदि से यकायक धन लाभ होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने के योग हैं. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता करेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी. भोग विलास में अत्यधिक रुचि रहेगी. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ेगा. जमा पूंजी धन व्यर्थ कार्य पर खर्च होगी. किसी वरिष्ठ परिजन से अकारण वाद विवाद हो सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को उनके स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर कार्य करने को कहा जा सकता है. आर्थिकस्थिति कमजोर होने से तनाव एवं चिंता रहेगी.

वृश्चिक : आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार में अपेक्षित आय न होने से तनाव एवं चिंता बनी रहेगी. गृहस्थ जीवन में किसी के बहकावे में आकर कलह, उत्पाद कर सकते हैं. बैंक में से जमा पूंजी निकाल कर भोग विलास सामग्री पर धन व्यय करेंगे. नौकरी में अकारण अपमानित होना पड़ सकता है. राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग न मिलने से मान सम्मान को ठेस पहुंचेगी. धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. अन्यथा धन हानि हो सकती है. संबंधों में भी दूरियां बढ़ सकती है. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता एवं सम्मान मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य विलंब होने से हताशा के शिकार हो सकते हैं. अतः वाद विवाद से बचें अन्यथा बात अधिक बढ़ने पर जेल जाना पड़ सकता है.

धनु : आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे. राजनीति में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. आपको अपने विरोधियों की हर गतिविधि पर कड़ी दृष्टि रखनी होगी. किसी नए व्यापार को शुरू करने से बचें. व्यापार में पूरी निवेश कर सकते हैं. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को नौकर चाकर का सुख मिलेगा. पारिवारिक समस्या का प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र पर पड़ सकता है. राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ सकता है. उद्योग धंधे में विस्तार करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी. कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: निर्धन को भी करोड़पति बना देता है यह राजयोग, क्या आपकी कुंडली में यह है? इन उपायों से करें सक्रिय

मकर : आज कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सहयोग एवं सम्मान मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ का अवसर प्राप्त होगा. किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. रोजगार का अवसर प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को जानकारियां प्राप्त होने से उमंग एवं उत्साह का संचार होगा. मित्रों संग सुखद एवं आनंददायक समय व्यतीत होगा. नौकरी में उच्च अधिकारी का वरदहस्त बना रहेगा. राजनीति में आपका प्रभाव बढ़ेगा. परिवार में आपसी तालमेल बिठाने का प्रयास करें. अन्यथा परिजनों के मध्य गलतफहमियां बढ़ाने की संभावना है. भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. परिवार संग पर्यटक स्थल पर जाने की योग बनेंगे. समाज में मान बढ़ेगा.

कुंभ : आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों के अनुसार ही कार्य करने से लाभ होगा. विरोधियों की नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचें. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के क्षेत्र में पढ़ाई की अन्य बातों के संबंध में अधिक सावधानी रखें. महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बढ़ सकता है. किसी के बहकावे में न आए. अपनी बुद्धि विवेक से सही समय पर सही निर्णय निर्णय ले. भ्रमित होने से बचें. कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा. नवीन आय स्रोत बनेंगे.

मीन : आज पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे. किसी प्रियजन का दूर देश से घर आगमन होगा. गीत संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन एवं मान प्राप्त होगा. राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. संतान सुख में वृद्धि होगी. व्यापारिक योजना की शुरुआत होने की संभावना है. बौद्धिक कार्य से जुड़े लोगों को अपने बॉस से सराहना एवं सम्मान मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी ठीक से करें. परिवार संग मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे. परिवार संग मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-horoscope-today-mesh-to-meen-rashi-zodiac-sign-4-december-2024-wednesday-sinh-rashi-walo-ko-milega-videsh-yatra-ka-mauka-8872592.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here