Wednesday, February 4, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Daily lucky tarot reading horoscope 14 December 2025 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 14 दिसंबर 2025 | साल की अंतिम 14 तारीख को शुभ योग का गजब संयोग, कुंभ समेत 5 राशियों को कारोबार में होगा जमकर लाभ, माता-पिता की मदद से होगा धन लाभ


Daily Lucky Tarot Horoscope 14 December : कल साल 2025 की अंतिम 14 तारीख और दिन रविवार है और रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है. 14 दिसंबर को चंद्रमा कन्या उपरांत तुला राशि में संचार करेंगे और पश्चिम दिशा की तरफ दिशा शूल लगने वाला है. रविवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सौभाग्य योग और शोभन योग समेत कई लाभकारी योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का फायदा 14 दिसंबर को 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को माता-पिता का साथ मिलेगा और छुट्टी होने की वजह से परिजनों व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका भी मिलेगा. आइए जानते हैं साल की अंतिम 14 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

मिथुन (टेन ऑफ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Gemini Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 14 तारीख के दिन मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. मिथुन राशि वालों के परिवार में बच्चों की वजह से शोर शराबा का माहौल रहेगा और काफी समय बाद रिलैक्स करने का मौका मिलेगा. मिथुन राशि वालों को कल किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी. सटीक निर्णय लेने का प्रयास आपकी सफलता की संभावनाओं को बढ़ा सकता है. नए रिश्तों, नए दोस्तों और नए विचारों के साथ काम करना आपको व्यावहारिक रूप से और भी मजबूत बना सकता है. व्यवसाय विस्तार के लिए नई तकनीकों का प्रयोग सकारात्मक परिणाम दे सकता है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी.

कन्या (एट ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 14 तारीख के दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. कन्या राशि वाले अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत करते रहेंगे और सफल भी होंगे. अगर वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो कल बातचीत के माध्यम से सुधार आएगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होते जाएंगे. किसी रिश्तेदार की मदद से कल आपके कई अधूरे कार्य पूरे होंगे और न्यू ईयर पर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. रविवार की छुट्टी की वजह से पूरे दिन रिलैक्स जैसा माहौल रहेगा और माता-पिता के साथ जरूरी चर्चा में भी शामिल हो सकते हैं. अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कल का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.

धनु (दी टॉवर) का टैरो राशिफल (Sagittarius Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 14 तारीख के दिन धनु राशि वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है. धनु राशि वाले शुभ योग के प्रभाव से जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का अनुभव करेंगे, ये बदलाव नई सोच और सकारात्मकता लाएंगे. खुद पर और ईश्वर पर आपका अटूट विश्वास आपको सभी मुश्किलों के बीच हिम्मत बनाए रखने में मदद करेगा और आप सभी परिस्थितियों से निपटने में सक्षम भी होंगे. रविवार की छुट्टी की वजह से कल घर पर पकवान बनाए जा सकते हैं और घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा. परिवार की किसी बुजुर्ग महिला की मदद से आपको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. कारोबार करने वालों को रविवार के दिन कई बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, जिसका आपको लाभ मिलेगा.

कुंभ (दी चैरियट) का टैरो राशिफल (Aquarius Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 14 तारीख के दिन कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन कुछ नया सीखने का दिन है और आपकी सेहत में सुधार भी देखने को मिलेगा. आपमें अपार क्षमताएं हैं और अपनी खूबियों को पहचानें और उन्हें निखारने के लिए काम करें. अगर आपने अभी तक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं किया है, तो रविवार के दिन कि आप उन पर ध्यान केंद्रित करेंगे. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही कोई नया अवसर सामने आ सकता है. नौकरी छोड़कर अपनी रुचि का कोई नया बिजनेस शुरू करने की आपकी योजना पूरी हो सकती है. कुंभ राशि वालों के व्यवहार से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे और धार्मिक कार्यों में आपका मन भी लगेगा.

मीन (थ्री ऑफ कप्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 14 तारीख के दिन मीन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. माता-पिता की सेहत को लेकर अगर चिंतित हैं तो सूर्यदेव की कृपा से सेहत में सुधार आएगा और रिलैक्स भी मिलेगा. कुंभ राशि वाले पिछली परिस्थितियों का सामना करके आगे बढ़ने के प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे. हर परिस्थिति का समाधान सामने मौजूद है, बस आपको उन्हें खोजने के लिए थोड़ा प्रयास करना होगा. सकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करें और आने वाली चुनौतियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने के तरीके खोजें. लव लाइफ वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है, पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है. आपकी कड़ी मेहनत और लगन दूसरों को आपका साथ देने के लिए मजबूर करेगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-daily-lucky-tarot-card-reading-horoscope-14-december-2025-saubhagya-yog-auspicious-for-dhanu-kumbh-meen-and-these-five-tarot-cards-rashifal-prediction-in-hindi-ws-kl-9959849.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img