Home Astrology Daily lucky tarot reading horoscope 5 December 2025 | Daily Lucky Tarot...

Daily lucky tarot reading horoscope 5 December 2025 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 5 दिसंबर 2025 | साल की अंतिम 5 तारीख को शुभ योग का अद्भुत संयोग, मिथुन समेत 5 राशियों की बढ़ेंगी खुशियां और मिलेगा अटका धन

0
3


Daily Lucky Tarot Horoscope 5 December : कल साल 2025 की अंतिम 5 तारीख और दिन शुक्रवार है. शुक्रवार का दिन बिष्णु प्रिया माता लक्ष्मी और भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह को समर्पित है. 5 दिसंबर को चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि में संचार करने वाले हैं और पश्चिम दिशा का दिशा शूल रहने वाला है. 5 तारीख को सभी कार्य सिद्ध करने वाले सिद्ध योग और शुभ कार्य शुरू करने वाला साध्य योग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 5 दिसंबर को 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन कार्ड्स वालों का अगर धन कहीं अटका हुआ है तो वह वापस मिलने की संभावना बन रही है और दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर कहीं बाहर भी जा सकते हैं. आइए जानते हैं साल की अंतिम 5 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहेगा…

मिथुन (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Gemini Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 5 तारीख मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. मिथुन राशि वालों को जिंदगी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. कभी-कभी, ऐसी सिचुएशन आ जाती है, जो दुख ला सकती है, लेकिन कल आप उससे डरने के बजाय, उसका हिम्मत से सामना करेंगे. मिथुन राशि वालों का समाज में सम्मान बढ़ेगा और शुभ योग के प्रभाव से आपके सभी कार्य सिद्ध भी होंगे. जिंदगी में हमेशा खुशी और दुख के बीच बैलेंस होना चाहिए, यह याद रखना ज़रूरी है कि खुशी में घमंडी न बनें या दुख में उम्मीद ना खोएं. धर्म कर्म के मामलों में आपका झुकाव बढ़ेगा और धन प्राप्ति के मार्ग भी बनेंगे.

कर्क (दी व्हील आफ फॉरच्यून) का टैरो राशिफल (Cancer Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 5 तारीख कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहने वाली है. कर्क राशि वालों की कल काम में कोई ऐसा व्यक्ति मदद के लिए आगे आ सकता है, जिसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. आप अपने काम समय पर पूरे होने पर भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे. परिवार में 5 तारीख को शुभ व मांगिलक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे सभी परिजन काफी खुश नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आप किसी नई जगह पर प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. कर्क राशि वालों की जिंदगी में अचानक सब कुछ बेहतर लगने लगेगा और चीजें तेजी से आगे बढ़ने लगेंगी. धन प्राप्ति और तरक्की के कई नए मौके मिलेंगे. अगर आप लंबे समय से नौकरी खोज रहे हैं, तो वह भी आपको मिलने की संभावना बन रही है.

सिंह (फाइव ऑफ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 5 तारीख सिंह राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. सिंह राशि वालों को शुभ योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और भाई-बहन के साथ आपके संबंध मजबूत भी होंगे. अपनों से बात करते समय विनम्रता दिखाने से आपके रिश्ते बेहतर होंगे और दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होती जाएगी. पूरे परिवार की जरूरतों का ध्यान रख पाने की स्थिति में होंगे और आपकी समझदारी भी बढ़ेगी. अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, क्योंकि काम और फैमिली लाइफ में बैलेंस बनाना जरूरी है.

तुला (ऐस ऑफ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Libra Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 5 तारीख तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं. तुला राशि वालों की सेहत एकदम अच्छी रहेगी और कई सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका भी मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न भी होगा. एक सोची-समझी योजना आपके लिए नए मौके ला सकती है और इस योजना से धन संबंधित समस्या भी दूर हो सकती है. अगर आप काफी समय जमीन या मकान खरीदना चाहते हैं तो कल आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. आपकी जिंदगी के लिए कल का दिन नई शुरुआत और बदलाव वाला रहेगा, जो आपको जल्द ही एक बड़ा मौका दे सकता है. ऐसा लगता है कि यह आपकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है, जैसे भगवान ये मौके दे रहे हों.

धनु (थ्री ऑफ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Sagittarius Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, 5 तारीख को धनु राशि वालों के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं. धनु राशि वालों को कल किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है और दोस्तों के साथ भविष्य की प्लानिंग भी कर सकते हैं. अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कल बन रहे शुभ योग का लाभ आपको मिलेगा. आप अपनी नौकरी के साथ-साथ किसी करीबी दोस्त के बिजनेस में पार्टनरशिप का ऑफर मान सकते हैं. कुछ नया शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है. आपको थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन भरोसा रखें कि यह मेहनत भविष्य में अच्छे नतीजे देगी, इस बारे में कॉन्फिडेंट रहें. विदेश में पढ़ाई या काम करने की भी संभावना है. हो सकता है कि एक-दो साल में आप अपने करियर में ऊंचे पद पर पहुंच जाएं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-daily-lucky-tarot-card-reading-horoscope-5-december-2025-siddha-yog-lucky-for-mithun-kark-tula-and-these-five-tarot-cards-rashifal-in-hindi-ws-kl-9928979.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here