Tuesday, February 24, 2026
34 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

December Grah Gochar 2025 Horoscope positive effects | 5 big planet transit prediction december 2025 | 5 lucky zodiac signs in last month december 2025 | दिसंबर में 5 बड़े ग्रहों का गोचर, इन 5 राशिवालों के​ लिए आई शुभ घड़ी, पढ़ें मासिक राशिफल


December Grah Gochar 2025 Horoscope Prediction: दिसंबर 2025 का प्रारंभ होने में कुछ दिन ही बचे हैं. दिसंबर में 5 बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है, जिससे शुभ संयोग बनेंगे. इन 5 ग्रहों के गोचर से 5 राशिवालों के लिए शुभ घड़ी आने वाली है. दिसंबर में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव 5 राशिवालों के जीवन में देखने को मिलेगा. इससे उनको भाग्य का साथ मिलेगा, करियर, वैवाहिक और प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी. ये लोग दिसंबर में खुद को लकी मानेंगे. आइए जानते हैं कि दिसंबर में किन ग्रहों का गोचर कब होगा? दिसंबर ग्रह गोचर का किन राशिवालों पर शुभ प्रभाव होगा?

दिसंबर ग्रह गोचर की तारीख और समय

  1. मिथुन में गुरु गोचर: 5 दिसंबर, शुक्रवार, दोपहर 03:38 बजे
  2. वृश्चिक में बुध गोचर: 6 दिसंबर, शनिवार, रात 08:52 पी एम पर
  3. धनु में मंगल गोचर: 7 दिसंबर, रविवार, रात 08:27 पी एम बजे
  4. धनु में सूर्य गोचर: 16 दिसंबर, मंगलवार, प्रात: 04:26 ए एम बजे
  5. धनु में शुक्र गोचर: 20 दिसंबर, शनिवार, सुबह 07:50 ए एम बजे
  6. धनु में बुध गोचर: 29 दिसंबर, सोमवार, सुबह 07:27 ए एम बजे

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Tarot Rashifal: 2 राशिवालों की लाइफ में उथल-पुथल, कन्या संग होगा विश्वासघात, वृषभ को मिलेगा खोया प्यार! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

दिसंबर ग्रह गोचर का राशिफल

दिसंबर में 5 बड़े ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है, किसी पर शुभ प्रभाव होगा तो किसी पर अशुभ प्रभाव हो सकता है.

मेष: दिसंबर का ग्रह गोचर मेष राशिवालों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है. इस माह में आपके पास धन की कमी नहीं होगी, आपके आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. नई जॉब का भी योग बन रहा है, लेकिन नई नौकरी के सभी पहलुओं को जानने के बाद ही आगे बढ़ने का फैसला लें. इस समय में बिजनेस के लिए भी मौके मिलेंगे और व्यापारी वर्ग मुनाफा कमाने में सफल होंगे. जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं. दिसंबर में प्रॉपर्टी में निवेश का अवसर भी आएगा, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा कमा सकते है. बेरोजगारों को खुशखबरी मिल सकती है.

सिंह: दिसंबर में होने वाले ग्रह गोचर की वजह से सिंह राशिवालों को भाग्य का साथ मिलेगा. नवदंपत्तियों के लिए संतान सुख का योग बन रहा है, वहीं प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा. शादी की बात भी पक्की हो सकती है. आपकी लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा कहा जा सकता है. आपके संबंध पहले से अधिक मजबूत और मधुर होंगे. जो लोग नौकरी करते हैं, उन लोगों के दोनों हाथों में लड्डू रहेंगे. वर्तमान जॉब में सैलरी बढ़ने का लाभ मिल सकता है, वहीं किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव भी मिल सकता है.

कन्या: दिसंबर में कन्या राशिवालों का जीवन सुखमय होगा. इस महीन आपको संपत्ति का लाभ होता दिख रहा है. किसी प्रॉपर्टी से फायदा होगा. आपके यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी. कार्यस्थल पर आपके फैसलों की सराहना होगी, जिससे आपका प्रभाव बढ़ सकता है. इस समय में आप पूजा पाठ और अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. तनाव को दूर करने के लिए योग और ध्यान कर सकते हैं. इस मा​ह जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसे पूरी मेहनत से करेंगे और सफलता प्राप्त होगी.

तुला: दिसंबर में तुला राशिवालों पर ग्रहों की शुभ दृष्टि देखने को मिलेगी. बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ी डील मिल सकती है या फिर आपके काम का विस्तार हो सकता है. आप अपनी क्षमता से बाहर जाकर बड़े कार्य करने में सफल हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, बॉस का साथ मिलेगा. काम आसान बनेंगे. कोई व्यक्ति आपको बड़े काम की सलाह दे सकता है या मदद कर सकता है. दांपत्य जीवन में पार्टनर का साथ और प्यार मिलेगा. लव लाइफ के लिए भी यह समय ठीक रहेगा.

धनु: दिसंबर में 5 बड़े ग्रहों के शुभ प्रभाव से धनु राशिवालों का धन क्षेत्र मजबूत रहेगा. पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और नए स्रोतों से भी आय होगी. इससे आप अपनी इच्छाएं पूरी करने में सफल हो सकते हैं. पारिवार में सुख और शांति रहेगी. करियर की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा. धन और मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे. मार्केट में आपकी अलग पहचान बनेगी. आपको अपने काम से प्रशंसा प्राप्त होगी. सामाजिक मान और सम्मान बढ़ेगा, साथ ही बड़े लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर लाभ पहुंचा सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/monthly-horoscope-december-grah-gochar-2025-horoscope-5-big-planet-transit-prediction-5-lucky-zodiac-sign-in-last-month-of-this-year-ws-ekl-9905469.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img